अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9,93,886 पेंशनरों को सितंबर माह की ₹147.34 करोड़ की पेंशन भेजी। उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और 23 वरिष्ठ नागरिकों तथा 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।... Read More
जनपद
ग्राम मल्ला निगलाट में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण किए जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनवाई की। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को लैंड फ्रॉड और दस्तावेजों की जांच कराने तथा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।... Read More
नैनीताल में 16 से 21 अक्टूबर तक प्रस्तावित 70वीं दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिजली, सफाई, स्वास्थ्य, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां और आवश्यक निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 12 मामलों की समीक्षा में प्रेमनगर निवासी रुखसाना की मृत्यु के मामले में एएनएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान, जीआईएस मैपिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में टीबी जांच का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति के साथ उनके जमीनी असर और आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था विकसित करने और जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की मासिक समीक्षा करने को कहा।... Read More
उत्तरकाशी के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले ट्रैक रूटों पर SDRF के नेतृत्व में चलाया गया व्यापक रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कालिंदी खाल से 19, ऑडेन कोल से 29, माउंट जॉगिंग से 8 और वासुकीताल से 11 ट्रेकर्स समेत कुल 67 ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी ट्रेकर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।... Read More
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन हुआ। इनमें 53 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन और 149 युवाओं का द्वितीय राउंड के लिए चयन हुआ। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के लिए चयन किया गया।... Read More
जनपद में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने, रिवर ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन के कार्यों में तेजी लाने तथा खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य करने को कहा गया। स्टोन क्रशर संचालकों को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइनेज, खराब स्ट्रीट एवं ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत, मसूरी में रेस ड्राइविंग पर कार्रवाई और सड़कों की मरम्मत की समीक्षा की गई। आशारोड़ी क्षेत्र में 58 साइन बोर्ड, 485 मीटर रंबल स्ट्रिप्स, 1,880 मीटर मीडियन मार्कर और 500 मीटर सोलर स्टड्स स्थापित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की 92 सड़कों के निरीक्षण के लिए 46 अधिकारियों की तैनाती की गई है।... Read More
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय सरस फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉलों पर पहाड़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।... Read More



Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट