जनपद

पौड़ी पुलिस ने फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पाने के आरोपी डॉ. उमेश त्यागी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर यमकेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस मामले की विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।... Read More
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी भी शामिल है।... Read More
रुद्रपुर के जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके भाई समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात में 10 से 12 हमलावर शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।... Read More
देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों को प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण सहभागी बताया। उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, बागवानी और उद्यमिता के क्षेत्रों में प्रवासियों की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ प्रदेश को दिलाने की अपील की।... Read More
नैनीताल जिला प्रशासन ने गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों के साथ मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी राहत मिली है।... Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने नैनीताल क्लब में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर महिला, बालक, वृद्ध और दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने नाबालिगों का समयबद्ध निरीक्षण सुनिश्चित करने, आश्रय गृहों की व्यवस्थाएं मजबूत करने और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।... Read More
वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 14 और 15 नवंबर के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया है। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों तक कई मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों की आवाजाही पर भी समयबद्ध प्रतिबंध रहेगा। पर्यटकों से निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।... Read More
उत्तराखंड के 10 जिलों में स्थित 12 असंचालित राजकीय आईटीआई को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। शासन के इस निर्देश से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे।... Read More
उत्तराखंड में 13 नवंबर से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सात पर्वतीय जिलों में बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 14 और 15 नवंबर को पांच जिलों में मौसम का असर रहेगा, जबकि 16 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।... Read More
उत्तराखंड शासन ने 24 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और रुद्रप्रयाग समेत विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई तैनाती मिली है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।... Read More