उत्तराखंड

उत्तराखंड में 13 और 14 नवंबर को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 15 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के संकेत हैं। ऐसे में सवाल है कि प्रदेश में ठंड का असर कब तेज होगा।... Read More
भारी भीड़ के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न हुई कपाटबंदी, अब छह माह तक ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा केदार के दर्शन। रुद्रप्रयाग/देहरादून।... Read More
उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू की है। 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन 10वीं और ITI के अंकों के समान वेटेज के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा। भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।... Read More
रुद्रपुर के विवेकनगर में सिडकुल कर्मचारी से मारपीट कर बुलेट मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूटने के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई बुलेट और 2,610 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।... Read More
ऊधमसिंह नगर के खटीमा में 20 वर्षीय अभय उर्फ लल्लू की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नशे के इंजेक्शन को लेकर हुए विवाद में उसके पुराने दोस्त संजय गुप्ता ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के गटर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव और वारदात में प्रयुक्त नाड़ा बरामद किया है।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय विमला देवी का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला अकेले रहती थीं, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।... Read More
हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में घुसकर गार्ड से मारपीट करने और कॉपर वायर लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पॉलीकैब कॉपर वायर के दो बॉक्स और करीब छह किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।... Read More
नैनीताल के चीना पीक जंगल क्षेत्र से 6 नवंबर की शाम लापता हुए अर्णव कुमार सिंह की तलाश लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों की मदद से दुर्गम जंगलों में सघन कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी देने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।... Read More
दीपावली की छुट्टियों में चंडीगढ़ से बेरीनाग घर लौट रहे युवक को हल्द्वानी में टैक्सी दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की गई। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आईफोन, सोने की बाली, हेडफोन और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार जनपदों के 9 नगर निकायों को देवभूमि रजत जयंती पार्क समर्पित किए। इस अवसर पर देहरादून जनपद की 36 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने शहरी सुविधाओं, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कूड़ा संग्रहण के लिए 8 वाहनों को भी रवाना किया गया।... Read More