उत्तराखंड

उत्तराखंड में लगातार बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वहीं सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण देहरादून–मसूरी मार्ग को एहतियातन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।... Read More
कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश में यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।... Read More
रामनगर के एक निजी विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।... Read More
कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्ध उपचार और जनहित से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में टीबी उन्मूलन, डेंगू रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।... Read More
भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएम अपूर्वा पांडेय ने 21 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।... Read More
उत्तराखंड सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप प्रतिस्पर्धी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को पांच वर्षीय विकास योजना तैयार करने, NAAC और NIRF रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता सुधार के लिए अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही इंडस्ट्री-इंटर्नशिप, स्टूडेंट ट्रेसिंग मैकेनिज्म, विदेशी भाषा प्रशिक्षण और स्टेट लेवल रैंकिंग सिस्टम विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड सरकार ग्रोथ सेंटर्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की दिशा में काम तेज कर रही है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रोथ सेंटर्स को बाजार, निजी भागीदारी, कोल्ड स्टोरेज और 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से जोड़ा जाए। साथ ही GI टैगिंग, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और ट्रेसेबिलिटी पर विशेष फोकस रखते हुए नॉन-फंक्शनल ग्रोथ सेंटर्स को जल्द सक्रिय करने तथा नाबार्ड व अन्य संस्थाओं के सहयोग से उनकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।... Read More
लेक ब्रिज चुंगी निविदा को लेकर उठे जनविरोध के बीच जिला प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति निविदा प्रक्रिया, तकनीकी मानकों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।... Read More
लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क हादसे और नदी कटाव की घटनाओं के बीच प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। यात्रियों और आम लोगों से मौसम विभाग एवं प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 24 जुलाई तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत एवं बचाव तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।... Read More