उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बरसात के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित
देहरादून। प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे तक के लिए स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित एसडीएम व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।
आयुक्त श्री पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।
चमोली उमट्टा में बद्रीश होटल के पास बड़ी अनहोनी होते होते टली, एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से आकर हाइवे पर रुका है अगर कोई इसकी चपेट में आता तो बड़ी अनहोती हो सकती थी। बद्रीश होटल के सामने हो रहे इस लैंडस्लाइड से खतरा बना हुआ है । वहीं चारों धामों के रूट पर बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


