Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

हल्द्वानी में आयोजित सरस आजीविका मेला 2026 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने खुद मॉडल बनकर कुमाऊंनी पारंपरिक परिधानों, हथकरघा वस्त्रों, हस्तशिल्प आभूषणों और समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को रैंप पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को आधुनिक फैशन और बाजार से जोड़ने के साथ महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण को मंच मिला।
Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
हल्द्वानी सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के साथ फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं।

सरस मेले में फैशन शो के दौरान रैंप पर हुनर दिखातीं समूह की महिलाएं।

ख़बर शेयर करें -

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और हस्तशिल्प उत्पादों के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

हल्द्वानी, 27 नवम्बर 2026: सरस आजीविका मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) योजनाओं के द्वारा समूह के उत्पादों का भव्य फैशन शो आयोजित किया गया, जो मेले के चौथे दिन का प्रमुख आकर्षण रहा।

फैशन शो में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधानों, हथकरघा वस्त्रों, हस्तशिल्प आभूषणों, बैग, शॉल, स्टोल, कुमाऊनी पारंपरिक परिधान एवं आधुनिक डिजाइन वाले उत्पादों को रैंप पर प्रस्तुत किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने ही मॉडल बनकर इन उत्पादों को पहनकर रैंप वॉक की और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।फैशन शो का मुख्य उद्देश्य समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को आधुनिक फैशन एवं बाजार से जोड़ना था। पारंपरिक कुमाऊनी ऐपण डिजाइन, ऊनी वस्त्र, हाथ से बुने हुए शॉल, जूट एवं कपड़े के बैग, मोती एवं धागे के आभूषणों को जब आधुनिक अंदाज में रैंप पर प्रस्तुत किया गया, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

शो में दिखी महिलाओं के आत्मविश्वास की झलक

रैपवाक में कविता ऐडी द्वारा रेशमी साड़ी, पिछौड़ा, टोपी, ज्वेलरी प्रियंका गोस्वामी द्वारा कुमाऊनी ऐपड साड़ी भावना मेहरा द्वारा ऊलन फ्लावर राधा बिष्ट द्वारा जूट,कॉटन, मेक्ररम बैग किरण जोशी द्वारा पैड, रेशम बचूली देवी द्वारा रिंगाल टोकरी कंचन कंनवाल द्वारा कैंडल हैंडीक्राफ्ट मंजू विश्वकर्मा द्वारा कोशिया टॉप मफलर श्रेया तिवारी द्वारा पिछौड़ा साड़ी भावना द्वारा सनील लहंगा हाथ के बने पिछौड़े लेकर आत्मविश्वास से भरपूर रैंप पर चलती समूह की महिलाएं आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। कभी घर की चारदीवारी में सीमित रहने वाली ये महिलाएं आज सरस मेले के मंच पर मॉडल बनकर अपनी कला, मेहनत और हुनर को प्रस्तुत कर रही थीं। उनकी इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक और गौरवान्वित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, कौशल और पहचान को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि फैशन शो इस बात का प्रमाण है कि हमारे समूह के उत्पाद किसी भी बड़े ब्रांड से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मंच और बाजार की जरूरत है।

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने कहा कि समूह के उत्पादों को फैशन शो के माध्यम से नया बाजार मिलेगा और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी दर्शकों से समूह के उत्पादों को खरीदकर महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की।फैशन शो के दौरान लोक संगीत एवं आधुनिक धुनों पर मॉडलों ने रैंप वॉक किया। दर्शकों ने मोबाइल से तस्वीरें लेकर इस यादगार पल को कैद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी लोक गायक गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित बाबू गोस्वामी द्वारा प्रसिद्ध कुमाऊनी गीत जय मय्या दुर्गा भवानी जय मय्या व कैले बाजै मुरली उचै निचै डानौ मां की प्रसूति दी गई सेंटपाल स्कूल द्वारा गणेश वंदना,झोडा डांस व गायन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत जिला सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

मेले में देशभर के 250 स्टॉलों पर हस्तशिल्प, हथकरघा, पहाड़ी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री जारी रही।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaldwaniNews #NRLM #SarasMela2026 #UttarakhandNews #WomenEmpowerment

Related Stories

cm-pushkar-singh-dhami-uttarakhand-cabinet-decision.jpg Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के साथ फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं। Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

  • cm-pushkar-singh-dhami-uttarakhand-cabinet-decision.jpg Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

  • IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,270)
  • उधमसिंह नगर (1,377)
  • क्राइम (3,627)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,591)
  • नैनीताल (6,729)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार