Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
किच्छा में ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य।
किच्छा में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, 20–25 मिनट तक मौके पर रुकी रही ट्रेन
उधम सिंह नगर, 27 नवंबर 2026। किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा किच्छा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरेली सिटी से रामनगर जा रही ट्रेन संख्या 65301 की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे रेलवे खंभा संख्या 45/15 और 46/1 के आसपास होना बताया जा रहा है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव कई हिस्सों में बंट गया।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फिलहाल रिंकू नाम से हुई है। उसकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास एक टिफिन होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि अभी तक उसका पूरा नाम और पता स्पष्ट नहीं हो पाया है। पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रेन घटनास्थल पर करीब 20 से 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को रामनगर के लिए रवाना कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों विभागों की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और रेलवे प्रशासन की जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबर अपडेट हो रही है: विस्तृत जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


