Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

संविधान एवं विधि दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग के लिए नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता हेतु 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि, कार्यालयों के आधुनिकीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 12 विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए।

संविधान दिवस पर उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग को नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण के लिए 25 लाख रुपये देने, कार्यालयों के आधुनिकीकरण और सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की।

देहरादून, 26 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अभियोजन विभाग के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने तथा आमजन को जागरूक करने के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जाएगी। अभियोजन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश की अभियोजन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई।उन्होंने विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सीताराम नागलिया, श्री एस.सी. बिरमानी एवं श्री गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी श्रीमती कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श्री ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक श्री राम सिंह शर्मा, श्री मनोहर लाल सडाना, श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता, श्री त्रेपन सिंह बिष्ट एवं श्री सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में न्याय और सत्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। महाभारत में वर्णित विदुर नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है, जब उसके केंद्र में सत्य, न्याय और निष्पक्षता हो। यही सिद्धांत हमारी न्याय व्यवस्था का भी आधार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष स्पष्ट और निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन का पक्ष मजबूती से रखना अभियोजन अधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, विधिक दक्षता और निष्पक्षता से न्याय व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अभियोजन अधिकारियों की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसी दिन संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। वर्ष 1979 में प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहल पर 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। वर्ष 2015 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल एवं नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। यह स्वतंत्रता के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े सुधारों में से एक है। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष बल दिया गया है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से अभियोजन अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए न्यायालय भवनों के निर्माण के साथ ही पुराने भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की न्याय तक पहुंच सुगम हो रही है। राज्य सरकार युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित हो और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस संकल्प को साकार करने में अभियोजन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन ए.पी. अंशुमान सहित अभियोजन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CM_PushkarSinghDhami #ConstitutionDay2026 #DehradunNews #ProsecutionDepartment #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले EVM-VVPAT मतदाता जागरूकता अभियान Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सरकारी कामकाज में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

  • देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

  • हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,259)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,626)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (791)
  • देहरादून (11,586)
  • नैनीताल (6,726)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार