Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रैन बसेरे में गंदगी, टूटे शीशे और अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने मरीजों के लिए सर्दी से बचाव, साफ-सफाई, हीटर और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों को जेनेरिक दवाएं लिखने और अस्पताल के बाहर से दवाएं मंगाने पर रोक लगाने को कहा। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त या निलंबित करने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

एसटीएच के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

ख़बर शेयर करें -

रैन बसेरे की अव्यवस्थाओं और गंदगी पर जताई नाराजगी, बाहरी दवाएं लिखने पर रोक के साथ मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश।

हल्द्वानी, 26 नवंबर 2026। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में गंदगी, टूटे शीशे और अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे की स्थिति का जायजा लिया। वहां गंदगी और बदहाल व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने पीएमएस से सवाल किया कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे? उन्होंने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और मरीज पहले से ही संवेदनशील स्थिति में होते हैं। ऐसे में टूटे शीशों और अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों और तीमारदारों को ठंड से कैसे बचाया जाएगा? उन्होंने रैन बसेरे सहित पूरे चिकित्सालय में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
बाहरी दवाएं लिखने पर रोक, जेनेरिक दवाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखी जाएं और अस्पताल के बाहर से दवाएं मंगाने की व्यवस्था पूरी तरह बंद की जाए। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
वार्डों में पहुंचकर मरीजों से जाना हाल
डीएम ने बाल रोग वार्ड, महिला वार्ड, गायनी वार्ड, जनरल वार्ड और सर्जरी वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके उपचार और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सर्दियों को देखते हुए सभी वार्डों में बिजली, हीटर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन कक्षों में नमी की समस्या है, उन्हें भी तत्काल ठीक कराने को कहा।
सफाई में लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
जिलाधिकारी ने अस्पताल में आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कार्य कर रहे ठेकेदार को भी कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सैनिटेशन, शौचालय, बाथरूम और फर्श सहित पूरे चिकित्सालय में स्वच्छता के मानकों का पालन किया जाए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित ठेकेदारों का लाइसेंस निरस्त या निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जांचने के लिए शीघ्र ही टीम द्वारा चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, पीएमएस डॉ. अजय आर्य, एमएस डॉ. अरुण जोशी सहित अन्य चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMInspection #HaldwaniNews #NainitalNews #STHHospital #UttarakhandNews

Related Stories

haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले EVM-VVPAT मतदाता जागरूकता अभियान Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सरकारी कामकाज में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में प्रमुख कानूनी सुधारों की पहल Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
हरिद्वार पुलिस में 92 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Haridwar News: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 200 वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी। Uttarakhand Job: उत्तराखंड में SI के 200 पदों पर भर्ती, एक दिसंबर से आवेदन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Job: उत्तराखंड में SI के 200 पदों पर भर्ती, एक दिसंबर से आवेदन शुरू

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले EVM-VVPAT मतदाता जागरूकता अभियान Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सरकारी कामकाज में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में प्रमुख कानूनी सुधारों की पहल Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,256)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,625)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (790)
  • देहरादून (11,584)
  • नैनीताल (6,725)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार Haldwani News: डीएम ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव