#HaldwaniNews

नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की ANTF टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे से अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद लाल रंग के बैग से Buprenorphine के 95 और Avil (Pheniramine Maleate) के 95 इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल 190 इंजेक्शन की बरामदगी के मामले में बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 170/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।... Read More
हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ पहुंचा। विधायक बंशीधर भगत ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभागों ने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद कृषक रथ को देहरादून के लिए रवाना किया गया।... Read More
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कैंचीधाम और आसपास के मार्गों पर यातायात जाम की समस्या की समीक्षा की। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग विकसित करने, निगलाट में पार्किंग की संभावनाएं तलाशने, रानीबाग के भीमताल-नैनीताल तिराहे पर वैली ब्रिज के लिए सर्वे कराने और भवाली-कैंचीधाम सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी के अलग-अलग मार्ग बनाने तथा मंदिर खोलने का समय सुबह चार बजे करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें आपदा प्रभावित व्यापारियों को राहत, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की जानकारी का प्रचार-प्रसार, उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन, पर्यटन कारोबार को प्रोत्साहन, होमस्टे सुविधाओं का विस्तार, चारधाम यात्रा मार्ग पर पार्किंग, प्रमुख मार्गों के बाजारों में सड़क एवं नाली निर्माण और मरम्मत तथा पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े कदम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।... Read More
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर वीआईपी सुरक्षा, संदिग्धों की चेकिंग, मार्ग व्यवस्था और सुचारु यातायात के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।... Read More
काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो TVS Ntorq स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र और दूसरी मुखानी क्षेत्र से संबंधित चोरी के मामले से जुड़ी है।... Read More
मल्ला चौफुला क्षेत्र के नागरिकों ने संकरे हो चुके मार्गों को कम से कम 20 फीट चौड़ा करने की मांग को लेकर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने मामले में एसडीएम हल्द्वानी को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
नैनीताल जिले में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण के संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर वैध पंजीकरण, शैक्षणिक योग्यता और औषधि लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्लीनिक सील करने और FIR की कार्रवाई की जाएगी।... Read More
हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 आयोजित किया जाएगा। मेले में 250 स्टाल शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। CDO ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।... Read More
हल्द्वानी में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।... Read More