Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सफाई व्यवस्था, भूमि विवाद, धनराशि वापसी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने अनुपस्थित सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, भूमि की पैमाइश केवल सरकारी अमीन से कराने और निजी अमीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। दमुवांढूंगा निवासी प्रेमा देवी को समझौते के तहत चार लाख रुपये वापस दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए

आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देश, भूमि की पैमाइश केवल सरकारी अमीन से कराने की अपील।

हल्द्वानी, 28 नवंबर 2026। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर निगम की सफाई व्यवस्था, भूमि विवाद, खेती की जमीन पर जबरन कब्जा, मुआवजा, बीमा राशि में धोखाधड़ी, ग्राम बजून में सड़क निर्माण और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान सहित विभिन्न मामलों में शिकायतें सामने आईं। आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कुछ वार्डों के लोगों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई। इस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को सभी वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित वार्ड से अनुपस्थित पाए जाने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा।
निजी अमीनों द्वारा भूमि पैमाइश पर जताई नाराजगी
निजी अमीनों द्वारा भूमि की पैमाइश किए जाने के मामले पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। राधिका देवी ने शिकायत की थी कि एक निजी अमीन ने उनकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा सही तरीके से नहीं किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि भूमि की पैमाइश केवल सरकारी अमीन से ही कराएं।
आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि कोई निजी अमीन किसी भूमि का सीमांकन करते हुए मौके पर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कमरा खरीदने के नाम पर दिए चार लाख रुपये वापस कराने के निर्देश
दमुवांढूंगा निवासी प्रेमा देवी ने शिकायत की कि उन्होंने क्षेत्र में एक कमरा खरीदने के लिए चार लाख रुपये दिए थे, लेकिन भवन स्वामी ने न तो उन्हें कमरा दिया और न ही धनराशि वापस की। इस पर आयुक्त ने संबंधित विक्रेता को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी। आपसी समझौते के आधार पर विक्रेता को चार लाख रुपये वापस करने के निर्देश दिए। विक्रेता ने निर्धारित समयसीमा में धनराशि लौटाने की बात कही।
अन्य शिकायतों पर भी हुई सुनवाई
जनसुनवाई में मुनस्यारी क्षेत्र के लोगों ने वन पंचायत गठन, गोदावरी देवी ने धनराशि वापस दिलाने, सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन सिंह बिष्ट ने सेवायोजकों से देय भुगतान दिलाने और सरस्वती कबड़वाल ने भूमि बंटवारे के दौरान तारबाड़ लगाने से रोके जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
आयुक्त दीपक रावत ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं क्रमवार सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद और जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DeepakRawat #HaldwaniNews #MohanChandraJoshi #PublicHearing #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

  • पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

  • हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,286)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (796)
  • देहरादून (11,596)
  • नैनीताल (6,736)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी