Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून जिले में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, जागरूकता अभियान और सुरक्षा ऑडिट आयोजित किए गए। अभ्यास में भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़, वनाग्नि, सड़क दुर्घटना और रोपवे में पर्यटकों के फंसने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां परखी गईं। आशारोड़ी में सड़क दुर्घटना के मॉक अभ्यास के दौरान आठ घायलों को रेस्क्यू किया गया। दो गंभीर घायलों को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल भेजने और छह घायलों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास

आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियां परखी गईं।

ख़बर शेयर करें -

सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में हुआ आयोजन, भूकंप, भूस्खलन, वनाग्नि और सड़क हादसों से निपटने का किया गया अभ्यास।

देहरादून, 28 नवंबर 2026: जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को 33 विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान, सुरक्षा ऑडिट एवं मॉक अभ्यास आयोजित किए गए। इस दौरान प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपसी समन्वय को परखा गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में उत्तरकाशी जनपद की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों तक चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक रेस्क्यू अभियान की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 नवंबर को प्रदेशभर में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाता है।

देहरादून जनपद में कोरोनेशन अस्पताल, सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, आशारोड़ी मोहब्बेवाला, खनकाड़ी गांव कालसी, वन विभाग डिवीजन थानों, क्रॉसरोड मॉल, जीआईसी सेलाकुई, रोपवे गनहिल, भारत भूमि टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, वन विभाग रेंज मसूरी, दून अस्पताल, एसडीएच प्रेमनगर, एसडीएच ऋषिकेश, एमडीडीए कॉलोनी आईएसबीटी, जीआईसी लाखामंडल, जीआईसी संभावाला, जीआईसी नालापानी, जीआईसी माजरी ग्रांट, वन विभाग रेंज लक्ष्मीवाला, कालसी एवं चकराता, सिविल डिफेंस डील रायपुर, कॉपरी सेंटर एवं बन्नू स्कूल, यूपीसीएल आराघर एवं लालतप्पड़, जल संस्थान खुड़बुड़ा मोहल्ला, डाकपत्थर पावर हाउस, छिबरो पावर हाउस तथा वीरभद्र बैराज ऋषिकेश सहित कुल 33 स्थानों पर मॉक अभ्यास आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Decision: राजस्व गांव बनने की जगी आस, आशाओं का मानदेय बढ़ा

मॉक अभ्यास के दौरान खराब मौसम, भगदड़, बादल फटना, अचानक बाढ़, भीड़ नियंत्रण, सुरंग दुर्घटना, तीर्थयात्रियों के फंसने, चिकित्सा आपातकाल, आग लगने, भूस्खलन, भूकंप तथा रोपवे में पर्यटकों के फंसने जैसी विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से सभी स्थलों पर संचालित मॉक अभ्यास की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई, जिससे विभिन्न गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए भी किया गया अभ्यास
वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज अंतर्गत तिलवाड़ी बीट के कक्ष संख्या-08 में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान वनाग्नि लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के तेजी से फैलने पर अतिरिक्त टीम को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान एक वनकर्मी के घायल होने की सूचना पर मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाने का अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

इसी क्रम में भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की लांघा रेंज के अंतर्गत तौली बीट के द.बि. कक्ष संख्या-03 में भी वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल की गई। वनाग्नि की सूचना पर वनकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा। आग के अधिक फैलने की स्थिति में अतिरिक्त टीम तैनात की गई। अभ्यास के दौरान एक वनकर्मी के घायल होने की सूचना पर मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। सभी टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान लांघा, चौहड़पुर एवं टिमली रेंज के वनकर्मियों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आशारोड़ी में सड़क दुर्घटना का मॉक अभ्यास, आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू
आशारोड़ी चेकपोस्ट के निकट सड़क दुर्घटना पर आधारित मॉक अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों की टीमों ने समयबद्ध कार्रवाई एवं आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया। दुर्घटना में कुल आठ घायलों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा गया, जबकि छह सामान्य घायलों को मेडिकल एड पोस्ट पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
अभ्यास के दौरान दुर्घटनास्थल पर डीजल रिसाव के कारण आग लगने की संभावित आशंका को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। इसके पश्चात क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

मॉक अभ्यास की समाप्ति के उपरांत सभी रेस्क्यू टीमों की डी-ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अभ्यास के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कमियों एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की गई तथा आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के लिए टीमों को प्रोत्साहित किया गया।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DisasterManagement #MockDrill #MohanChandraJoshi #SilkyaraRescue #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

  • पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

  • हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,286)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (796)
  • देहरादून (11,596)
  • नैनीताल (6,736)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी