Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

नैनीताल जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में आपदा प्रबंधन दिवस पर 14 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस, SDRF, NDRF, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों ने भूकंप, अग्निकांड, भगदड़, रासायनिक रिसाव और अन्य आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान रिस्पॉन्स टाइम, विभागीय समन्वय और आपातकालीन तैयारियों का भी आकलन किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें

नैनीताल में मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव तैयारियों का अभ्यास।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के क्रम में आपदा प्रबंधन दिवस पर अभ्यास, पुलिस, SDRF, NDRF सहित विभिन्न विभागों ने लिया हिस्सा।

हल्द्वानी 28 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद नैनीताल में 14 विभिन्न स्थानों पर आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप, अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने, सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा भगदड़ जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम (Scenario) तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय नैनीताल में भूकंप के झटकों एवं कंपन, रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय रामनगर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने, वॉक-वे मॉल हल्द्वानी में भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड, जमरानी बांध स्थल पर सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, पेपर मिल लालकुआं में रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी आपदा परिस्थितियों का अभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी, कसियालेख, गरगड़ी, खैरना, नथुवाखान, भवाली, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर तथा एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी में भूकंप के पश्चात उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों को लेकर मॉक अभ्यास किया गया।

संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) टीमों के नेतृत्व में सभी निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए गए। मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन, नगर निकायों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल पहुंचाने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल के दौरान संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। इसके माध्यम से विभिन्न स्थलों पर चल रहे अभ्यास की प्रभावशीलता का आकलन करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं, संसाधनों एवं विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

मॉक ड्रिल के पश्चात डिब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि हम कभी परफेक्ट नहीं हो सकते, इसलिए सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती हैं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान रिस्पॉन्स टाइम अच्छा रहा और आपदाओं के दौरान रिस्पॉन्स टाइम इससे भी अच्छा होना चाहिए ताकि पीड़ित व्यक्तियों का तुरंत बचाव एवम् राहत से संबंधित कार्य हो सकें।
इस दौरान जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, उप जिलाधिकारी डॉ.अमृता सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन से सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DisasterManagement #MockDrill #MohanChandraJoshi #NainitalNews #NDRF #SDRF #UttarakhandMorningPost

Related Stories

मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल का भवन Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में खाई में गिरे कैंटर का रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते पुलिस और आपदा राहत टीमें Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं

  • मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

  • चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल का भवन Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,281)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (795)
  • देहरादून (11,594)
  • नैनीताल (6,734)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं Nainital News: जिले में एक साथ 14 जगह मॉक ड्रिल, भूकंप से भगदड़ तक की तैयारियां परखीं CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़