Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
हाईकोर्ट ने 20 साल की सजा रद्द कर अभियुक्त को किया बरी
हाईकोर्ट ने जांच प्रक्रिया और साक्ष्यों के मूल्यांकन पर उठाए सवाल, अभियुक्त को दिया संदेह का लाभ
नैनीताल, 28 नवंबर 2026। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चंपावत जिले के टनकपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को बरी कर दिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने निचली अदालत की ओर से सुनाई गई 20 साल की कठोर कारावास की सजा को रद्द करते हुए अभियुक्त को संदेह का लाभ दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में जांच और सुनवाई की प्रक्रिया के साथ ही साक्ष्यों के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठाए।
मामले के अनुसार, अगस्त 2021 में टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन परिसर में टिन शेड के नीचे मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि के निर्देश पर 26 अगस्त 2021 को टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दिनेश चौड़ाकोटी को गिरफ्तार किया था। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
चंपावत के सत्र न्यायाधीश ने 4 फरवरी 2025 को आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(l) के तहत दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस फैसले को आरोपी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


