Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार।
दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार, मुठभेड़ में तीसरे आरोपी शिवम चंद्र उर्फ बर्गर के पैर में लगी गोली; तीन नामजद अब भी फरार।
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर), 28 नवंबर। रेशमबाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी शिवम चंद्र उर्फ बर्गर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
इस हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब मुठभेड़ में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है, जबकि तीन नामजद आरोपी अभी फरार हैं।
मामले के मुताबिक, बाइक की चाबी को लेकर अनुज और विनोद कश्यप के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद हमलावर रेशमबाड़ी स्थित अनुज के घर पहुंचे और परिवार के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर पर भी चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल लीलाधर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हमले में अनुज, राहुल और राम अवतार भी घायल हुए थे।
मामले में विनोद कश्यप, सुभाष राठौर, प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी, शिवम चंद्र, प्रियंशु कश्यप और अरुण ठाकुर को नामजद किया गया था। पुलिस ने पहले सुभाष राठौर और विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया था। अब शिवम चंद्र उर्फ बर्गर की गिरफ्तारी के साथ पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शेष तीन नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


