हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चेन स्नेचिंग के आरोपी नरेश उर्फ भिंडे के दाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी दिनेश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है।... Read More
#PoliceEncounter
खानपुर क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र खलील, निवासी तोड़ा जलालपुर, रुड़की के रूप में हुई है।... Read More
हरिद्वार के बहादराबाद-शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है।... Read More
पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर को बड़ोवाला क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर फायरिंग के मामले में घायल आरोपी अंकित चौहान और उसके साथी अंकुर की भूमिका सामने आई है। पुलिस पूछताछ में अंकित ने सत्यम कुमार की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी मिलने और 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए जाने का दावा किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद करने की जानकारी दी है। फरार आरोपी अंकुर की तलाश के साथ पुलिस कथित सुपारी किलिंग में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।... Read More
पुलिस के अनुसार, अमन हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान नगला इमरती के पास मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में सौरभ घायल हुआ, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।... Read More
Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तमंचा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग में वांछित था। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की एक्टिवा और लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर में गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों के आरोपी चंदन सागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।... Read More
नानकसागर डैम कांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।... Read More
महिला हत्याकांड की जांच के दौरान हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा फरार है। मामले में पुलिस अब हत्या की वजह, फरार आरोपी की गिरफ्तारी और अज्ञात महिला की पहचान से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी है।... Read More



Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार