Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
चोरगलिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
चोरगलिया में घर के बाहर से चोरी हुई थी HF Deluxe मोटरसाइकिल, पुलिस ने करीब 40 हजार रुपये कीमत का वाहन किया बरामद
चोरगलिया (नैनीताल)। नैनीताल जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 40 हजार रुपये कीमत की HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार, मदनपुर किशनपुर, गौलापार निवासी शिवकुमार मौर्या पुत्र बुद्धसैन मौर्या ने 21 अक्टूबर 2026 को थाना चोरगलिया में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332 को 15 अक्टूबर को हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद मोटरसाइकिल बरामद करते हुए ललित मोहन चुफाल (46) पुत्र राजेन्द्र सिंह चुफाल, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) भी बढ़ाई है। मामले में पहले धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल दीप चन्द, कांस्टेबल मुस्तफा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


