हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में घुसकर गार्ड से मारपीट करने और कॉपर वायर लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पॉलीकैब कॉपर वायर के दो बॉक्स और करीब छह किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।... Read More
#HaldwaniCrime
दीपावली की छुट्टियों में चंडीगढ़ से बेरीनाग घर लौट रहे युवक को हल्द्वानी में टैक्सी दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की गई। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आईफोन, सोने की बाली, हेडफोन और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।... Read More
नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 8.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अरुण सिंह बसेड़ा के पास से 4.41 ग्राम और हरीश बसेड़ा के पास से 4.31 ग्राम स्मैक मिली। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।... Read More
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने भोलानाथ गार्डन के पास चेकिंग के दौरान 20 इंजेक्शनों के साथ मौहम्मद असलम उर्फ शानू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।... Read More
नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत समीर खान को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।... Read More
चोरगलिया पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।... Read More
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के होटल में ठहरने के दौरान बीयर का सेवन किया गया था और युवक द्वारा सेक्सवर्धक दवाइयां लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
... Read More
नैनीताल जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी-देसी शराब तथा कच्ची शराब के 110 पाउच बरामद किए गए। शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।... Read More
मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना के बाद हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद उसे डीके पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया तांबे-पीतल का सामान तथा नकदी बरामद हुई।... Read More
मुखानी में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में नैनीताल पुलिस ने कथित तौर पर म्यूल बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों के जरिए संचालित वित्तीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह स्थानीय लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड कमीशन के लालच में हासिल कर संदिग्ध रकम को अलग-अलग खातों के जरिए घुमाता था। कार्रवाई में छह आरोपियों की गिरफ्तारी, दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक व बैंकिंग सामग्री की बरामदगी हुई है।... Read More



Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी