Haldwani Crime: नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
हल्द्वानी के भोलानाथ गार्डन के पास 20 नशीले इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, 24 अक्टूबर 2026। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास एक संदिग्ध को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मौहम्मद असलम उर्फ शानू (32), निवासी इंद्रानगर बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 इंजेक्शन बरामद किए गए। इनमें 10 बी-जीसिक (Buprenorphine Hydrochloride) और 10 एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शामिल हैं।
मेडिकल स्टोर से लाने और ऊंचे दाम पर बेचने की बात
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को बनभूलपुरा क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आया था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित नाथ शामिल रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


