पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक स्थित तरुली गांव में 9 अक्टूबर को 48 वर्षीय महिला की जान लेने वाला गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने करीब आठ वर्षीय गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी पहुंचाया। फिलहाल उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।... Read More
पौड़ी
उत्तराखंड विजिलेंस ने कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारी पर लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 पर संपर्क किया जा सकता है।... Read More
पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार को गुलदार के दो हमलों ने दहशत फैला दी। ओजली गांव में सात वर्षीय आरुषि की जान चली गई, जबकि कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में मां नीलम रावत ने साहस दिखाते हुए आठ वर्षीय बेटी सान्वी को गुलदार के जबड़े से छुड़ा लिया। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।... Read More
पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के कोलगाड गांव में जंगल में घास काटने गई 40 वर्षीय बसंती देवी पर भालू ने पीछा किया। जान बचाकर भागने के दौरान वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में 9.13 करोड़ रुपये की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास 26 अक्टूबर की देर शाम एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। वाहन अदालीखाल से धुमाकोट की ओर जा रहा था। हादसे में ग्राम देवलाड निवासी हीरा सिंह (43) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) और पंकज (19) घायल हो गए। धुमाकोट थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध में तैनात 45 वर्षीय अवर अभियंता अनिल कुमार का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। दाहिने हाथ की एक उंगली झुलसी हुई पाई गई। गीजर से करंट लगने की आशंका है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगी।... Read More
पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू विकासखंड के बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 को घास काटने गई बीना देवी (50 वर्ष) की गुलदार के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग जाम कर गुलदार को पकड़ने और मुआवजे की मांग की। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप, ड्रोन और गश्ती दल के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को पकड़ने, आवश्यकता पड़ने पर ट्रैंकुलाइज करने और निर्धारित शर्तों के तहत अंतिम विकल्प के रूप में मारने की अनुमति दी है। आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के मेहर गांव में लगातार बारिश के बीच हुए मकान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सघन सर्चिंग के बाद मलबे से तीनों शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।... Read More
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तेज बारिश से संभावित जलप्रवाह को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।... Read More



Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक
Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका
Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन