Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी से मिला स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधिमंडल।
मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया; आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा में संस्था की भूमिका सराही।
देहरादून, 7 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।
मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।
इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन किया गया था। उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना एवं इशा ठाकुर उपस्थित थीं।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


