Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए अपने पिता और गढ़वाल रेजिमेंट से जुड़ी यादें साझा कीं। इस दौरान सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी।
Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के बीच मौजूद

दीपावली पर गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सैनिकों के त्याग और समर्पण को किया नमन, बोले- देशवासियों की दीपावली की खुशियों के पीछे जवानों का बड़ा योगदान।

देहरादून, 7 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा देश की रक्षा में उनके साहस, शौर्य और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट के वीर जवानों के बीच आकर उन्हें अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने जैसी अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के बीच होती है और सैनिक उनके लिए परिवार का ही हिस्सा हैं। पर्व के अवसर पर अपने घर-परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करना कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। जब देशवासी अपने परिवारों के साथ दीपावली मनाते हैं, तब हमारे वीर जवान सीमाओं पर मुस्तैद रहकर उनकी खुशियों और सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

मुख्यमंत्री ने अपने सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि उनका जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ है। उनके पिता ने सेना में रहते हुए देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के जो संस्कार दिए, वे आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी पूँजी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता अक्सर गढ़वाल रेजीमेंट के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाएँ सुनाया करते थे। विशेष रूप से महावीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद जसवंत सिंह रावत के अदम्य साहस और बलिदान का उल्लेख करते थे। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में नूरानांग मोर्चे पर उनका पराक्रम भारतीय सैन्य इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। आज उसी गौरवशाली रेजीमेंट के जवानों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अपने पिता की बातें याद आ रही हैं। यह उनके लिए गर्व के साथ भावुक कर देने वाला अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जसवंत सिंह रावत सहित मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट का इतिहास अदम्य साहस, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की गौरवगाथा है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर स्वतंत्रता के बाद विभिन्न युद्धों एवं सैन्य अभियानों तक रेजीमेंट के जवानों ने अपनी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने सदैव ऐसे सपूतों को जन्म दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और सामरिक क्षमता निरंतर सुदृढ़ हो रही है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सेनाओं के आधुनिकीकरण तथा स्वदेशी रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, पुल, सुरंग और आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार से सैन्य आवागमन एवं संचार व्यवस्था भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सशक्त और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान एवं कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में सेवायोजित करने की व्यवस्था के तहत अनेक आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। इसके लिए आवेदन की समय-सीमा भी दो वर्ष से बढ़ाकर पाँच वर्ष की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। यह सैन्यधाम देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान का प्रतीक बनेगा। राज्य सरकार सैनिक परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं के संवेदनशीलता से समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक केवल देश की सीमाओं के प्रहरी नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के सुरक्षित जीवन और खुशियों के रक्षक भी हैं। सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण के प्रति पूरा देश कृतज्ञ है। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों के साथ उनके परिवारों को भी नमन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनन्द स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, कर्नल प्रतुल थपलियाल, लेफ्टिनेंट कर्नल रवि मोहन बिष्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल एस.एस. सिद्दीकी, मेजर के.डी. सिंह एवं सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह भण्डारी सहित सैन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #DiwaliCelebration #GarhwalRegiment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. नारायण सिंह जंतवाल Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
धारचूला में महिला की संदिग्ध हत्या का मामला, पुल के पास मिला शव Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर सीधी भर्ती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF और NIM की संयुक्त रेस्क्यू टीम Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के बीच मौजूद Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. नारायण सिंह जंतवाल Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक

  • धारचूला में महिला की संदिग्ध हत्या का मामला, पुल के पास मिला शव Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका

  • पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,058)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,590)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (775)
  • देहरादून (11,508)
  • नैनीताल (6,661)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती