उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित पांचवें ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन 26 नवंबर को मसूरी में होगा। समापन कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने चिकित्सा, पुलिस, परिवहन, शिक्षा और नगर पालिका सहित संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।... Read More
#DehradunNews
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए छह IAS अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में संशोधन किया है। जारी शासनादेश के तहत नितेश कुमार झा, सी. रविशंकर, युगल किशोर पंत, उमेश नारायण पांडेय, विनीत कुमार और दीप्ति सिंह की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।... Read More
देहरादून जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। पुनरीक्षण के दौरान 35,883 नए मतदाता जुड़े, जबकि 1,934 नाम हटाए गए। सूची पर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।... Read More
पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा 3,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के समापन पर पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया। इस दौरान विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।... Read More
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान बुजुर्गों की पारिवारिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। बेटे-बहू पर मकान कब्जाने, मारपीट करने और बेघर करने के आरोपों के साथ बुजुर्गों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। जनसुनवाई में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की प्राथमिकता से जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 16 से 22 नवंबर तक एक सप्ताह का विशेष सड़क सुरक्षा निरीक्षण अभियान शुरू किया है। पहले दिन 107 स्कूली वाहनों की जांच में 35 के चालान किए गए। कई वाहनों में फर्स्ट एड किट, आपातकालीन निकास द्वार, कैमरे और जीपीएस जैसी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं।... Read More
देहरादून के टी-स्टेट क्षेत्र में रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौकशी की घटनाओं में संलिप्त बताया जा रहा आरोपी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक, कुल्हाड़ी, छुरी और रस्सी बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान जारी है।... Read More
देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर AHTU और रायपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने संचालिका को गिरफ्तार कर मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3,740 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।... Read More
देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों को प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण सहभागी बताया। उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, बागवानी और उद्यमिता के क्षेत्रों में प्रवासियों की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ प्रदेश को दिलाने की अपील की।... Read More
उत्तराखंड शासन ने 24 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और रुद्रप्रयाग समेत विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई तैनाती मिली है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।... Read More



Uttarakhand News: विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने मंजूर किए ₹17.75 करोड़
Char Dham Project: भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले 15 दिन में निपटाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Haldwani News: राज्यपाल ने 36 मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, 14,857 को मिली उपाधि
Uttarakhand Earthquake News: Chamoli में आधे घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, 4.1 रही पहली तीव्रता