Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों को प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण सहभागी बताया। उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, बागवानी और उद्यमिता के क्षेत्रों में प्रवासियों की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ प्रदेश को दिलाने की अपील की।
Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए।

दीप प्रज्वलित कर तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य अतिथि।

ख़बर शेयर करें -

दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 30 प्रवासियों का जताया आभार, पैतृक गांवों को गोद लेकर विकास में योगदान देने की अपील की।

देहरादून, 13 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में ऐसा अनुभव हो रहा है, जैसे एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तराखण्डियों का अपनी मातृभूमि से भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहता है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना हम सभी के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके अनुभव, ज्ञान, संसाधन और सामर्थ्य का लाभ राज्य के विकास को भी मिलना चाहिए। उन्होंने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने की पहल करने वाले 30 प्रवासी उत्तराखण्डियों का विशेष आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल अपनी मातृभूमि के प्रति प्रवासियों के लगाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। इससे अन्य प्रवासी उत्तराखण्डी भी अपने गांवों के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य के बजट और प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, बागवानी और औद्योगिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इन महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों तथा भोजन माताओं के मानदेय में भी जल्द वृद्धि करेगी। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने के लिए एप्पल मिशन, कीवी मिशन और तिमुर मिशन जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन से किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना से आगामी 50 वर्षों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध और लखवाड़ बांध परियोजनाओं पर भी कार्य आगे बढ़ रहा है, जबकि किशाऊ बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न शहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को हेली सेवाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर हवाई संपर्क से प्रदेश में पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र और संतुलित विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सरकार बेहतर योजनाएं बना सकती है, उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकती है और विभिन्न प्रयासों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल भूमिका निभा सकती है, लेकिन विकास में व्यापकता, समग्रता और समृद्धि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही आएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान किया कि वे अपने पैतृक गांवों से निरंतर जुड़े रहें तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्रों में अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता का योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। सरकार और प्रवासी समाज के समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्य गठन के समय उन्हें अपने गांव तक पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ता था, जबकि आज उत्तराखण्ड के दूरस्थ गांवों तक सड़क सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से लिपुलेख तक सड़क संपर्क विकसित हुआ है, जिससे श्रद्धालु भारतीय भूमि से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रवासी उत्तराखण्डी भी अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राचीन काल से वेद, पुराण, उपनिषद, संस्कृत, योग और आयुर्वेद की समृद्ध परंपराओं से जुड़ी भूमि रही है। राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने प्रत्येक प्रवासी उत्तराखण्डी से अपने पैतृक गांव में घर बनाने और गांव से निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से रिवर्स पलायन को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से 44 प्रतिशत लोगों ने रिवर्स पलायन किया है। यह बड़ी उपलब्धि है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य के वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके अनुभव, तकनीकी ज्ञान, उद्यमशीलता और निवेश से विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवासियों से सतत संवाद और राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर 2022 में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ तथा अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन किया गया है। प्रवासियों के पंजीकरण एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वेबसाइट भी विकसित की गई है। उन्होंने प्रवासियों से वेबसाइट पर पंजीकरण कराने तथा राज्य में निवेश, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के क्षेत्रों में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांश पंत, प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बोले प्रवासी

केंद्रीय सचिव ने गांव तक सड़क पहुंचने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि ये सम्मेलन सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम नहीं है बल्कि राज्य के विकास को गति देने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विगत कुछ वर्षों में तीव्र विकास किया है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से पिथौरागढ़ स्थित उनके पैतृक गांव में तीन साल पहले सड़क पहुंच गई है। इस कारण अब वो अपने 120 साल पुराने पैतृक आवास को ठीक करवा रहे हैं, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि हम सबके लिए स्वर्ग के समान है, इसलिए वो सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय जन्मभूमि को ही समर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश

प्रसून जोशी ने सुनाया – “ये उत्तराखंड का उदय है”
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार श्री प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की अपनी बोली भाषा पर भले ही उतनी पकड़ न हो लेकिन उनके अंदर अपनी पहचान को लेकर पिछली पीढ़ी से अधिक आत्मविश्वास है। जबकि पहले उत्तराखंड लोग जब तक आवश्यक न हो अपनी पहचान जाहिर नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के अंदर ये आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उत्तराखंड सरकार बधाई की पात्र है। इस मौके पर उन्होंने “ये उत्तराखंड का उदय है, उदय में एक लय है, ये मस्तक गर्व का है, यहां न कोई भय है, ये उत्तराखंड का उदय है…” कविता के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया।

तेजी से विकसित हो रहा है उत्तराखंड – बिष्ट
दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी कर्मभूमि कहीं हो लेकिन हम सबको इस बात का गर्व है कि उत्तराखंड हमारी जन्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश विदेश में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से विकास कर रहा है।

उत्तराखंड के युवा प्रतिभा के धनी – चित्रांशी
अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने कहा कि पहाड़ के लोगों के अंदर जितनी सरलता होती है, उनके अंदर उतनी ही जीवटता भी भरी होती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का आदमी भले ही दुनिया में कहीं भी रहे वो अपने अंदर का पहाड़ हमेशा बचाए रखता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #PravasiUttarakhandiDiwas #PushkarSinghDhami #UttarakhandDevelopment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास की नैनीताल में समीक्षा बैठक Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड शासन द्वारा 24 PCS अधिकारियों के तबादलों का जारी आदेश Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर

Mohan Chandra Joshi November 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए। प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास की नैनीताल में समीक्षा बैठक Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश

  • वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

  • उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,119)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,534)
  • नैनीताल (6,680)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं