Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित।
शासन ने 10 जिलों के 12 संस्थानों के संचालन के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध पूरी करने के दिए निर्देश, स्थानीय युवाओं को मिलेगा व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर
देहरादून, 13 नवंबर 2026: प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विकासखंड के अंतर्गत थल एवं मूनाकोट विकासखंड के अंतर्गत बढ़ावे, जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत द्वारीखाल एवं पौड़ी विकासखंड के अंतर्गत पौड़ी (परसुंडाखाल), जनपद चमोली के देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल एवं घाट विकासखंड के अंतर्गत घाट, जनपद चम्पावत के बाराकोट विकासखंड के अंतर्गत बाराकोट, जनपद हरिद्वार के बहादराबाद विकासखंड के अंतर्गत लालढांग, जनपद देहरादून के चकराता विकासखंड के अंतर्गत लाखामंडल, जनपद बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड के अंतर्गत गरुड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत रणाकोट, जनपद ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत किच्छा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन किया जाएगा।
इस संबंध में सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रवि शंकर ने निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, नैनीताल को प्रेषित पत्र कर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संचालन एवं बंद किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों और तथ्यों का परीक्षण करने के उपरांत 12 असंचालित राजकीय आईटीआई को समस्त आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु