बागेश्वर में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला कौशल समिति की बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का डाटा साझा करने, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार और डिग्री कॉलेजों में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। महिला किसानों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित कर आधुनिक कृषि तकनीकों और आजीविका संवर्धन की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।... Read More
#SkillDevelopment
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रदेश का स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सभी जिलों की कौशल विकास योजनाएं तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक निर्धारित करने और थर्ड पार्टी ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड में युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, अटल उत्कृष्ट एवं राजीव नवोदय विद्यालयों में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की योजना बनाने और नर्सिंग विद्यार्थियों को भी इससे जोड़ने के निर्देश दिए।... Read More
शंघाई में 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सानिया जोशी ने Retail Sales और पार्थ वोहरा ने Industrial Design Technology कौशल में भारत के लिए रजत पदक जीते। भारत ने प्रतियोगिता में 6 रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस हासिल कर 10वां स्थान प्राप्त किया।... Read More
हल्द्वानी में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ अप्रेंटिसशिप से अधिक प्रतिष्ठानों को जोड़ने, प्रशिक्षित युवाओं का डेटाबेस तैयार करने और रोजगार मेलों व प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापानी और जर्मन भाषा के साथ व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंगोट, कोसी बैराज और नौकुचियाताल में बर्ड वॉचिंग गाइडों के विशेष प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने फोकस बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय कर विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग का आकलन करने और उसी अनुरूप युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, फार्मा और फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।... Read More
समीक्षा बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित करने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, सभी विभागों के समन्वय से एकीकृत डैशबोर्ड विकसित करने तथा आईटीआई के आधुनिकीकरण और वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई।... Read More



Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त