Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

उत्तराखंड में युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, अटल उत्कृष्ट एवं राजीव नवोदय विद्यालयों में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की योजना बनाने और नर्सिंग विद्यार्थियों को भी इससे जोड़ने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने युवाओं को वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के निर्देश, स्कूलों से नर्सिंग कॉलेजों तक विदेशी भाषा प्रशिक्षण की बनेगी कार्ययोजना और युवाओं को वैश्विक रोजगार से जोड़ने पर जोर

देहरादून, 14 अक्टूबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विदेशी भाषा प्रशिक्षण को व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्कूली विद्यार्थियों, आईटीआई विद्यार्थियों, चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के साथ ही अन्य इच्छुक व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्य सचिव ने कार्मिक एवं वित्त विभाग को सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को वैश्विक रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उनके लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

मुख्य सचिव ने कहा कि विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम तैयार किया जाए, जिसे प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रदेश के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों एवं राजीव नवोदय विद्यालयों में अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा वर्तमान में देहरादून, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में संचालित विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तारित करते हुए प्रदेशभर में शुरू किया जाए। उन्होंने प्रत्येक जनपद में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करते हुए, कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित हो रहे केन्द्रों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्यक्रमों को रोजगार की वास्तविक मांग के अनुरूप विदेशी भाषा में दक्ष युवाओं को देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए सम्बन्धित एजेंसियों के साथ निरन्तर समन्वय किया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं को मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किए जाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दून विश्वविद्यालय से विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं लेने की बात कही। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें शैक्षणिक क्रेडिट अथवा अन्य प्रोत्साहन देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

मुख्य सचिव ने नर्सिंग पाठ्यक्रम में विदेशी भाषाओं को शामिल करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में लगभग 600 युवा नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इन नर्सिंग विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना इन के लिए उपयोगी होगा।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विनय शंकर पाण्डेय, ज्योति यादव, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल एवं अपर सचिव मनुज गोयल भी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #ForeignLanguageTraining #SkillDevelopment #UttarakhandNews #YouthEmployment

Related Stories

देहरादून के राजपुर रोड पर स्कूटी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के राजपुर रोड पर स्कूटी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन

  • सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

  • देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,289)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (797)
  • देहरादून (11,597)
  • नैनीताल (6,737)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (547)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (973)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत Dehradun News: राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन UKPSC Exam Calendar: 11 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, नवंबर से जुलाई 2027 तक होगा आयोजन Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी