Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित फरह के परखम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से जोड़ते हुए गौ सेवा में आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही हरिपुर-कालसी को मां यमुना के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।
Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मथुरा में गौशाला के प्रकल्पों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

गौ सेवा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और चिकित्सा से जोड़ने पर दिया जोर, हरिपुर-कालसी को प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के फरह स्थित गऊ-ग्राम, परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ, आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केन्द्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण किया गया। साथ ही आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय तथा आवासीय परिसर का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस पावन भूमि से संपूर्ण मानवता को धर्म, कर्म और कर्तव्य का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अनेक प्रसंग गौमाता के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाते हैं। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से भी है। दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति इस विचार को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा गौ सेवा को गोवंश संरक्षण तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आज गौ सेवा के क्षेत्र में ऐसी सोच की आवश्यकता है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएं और आधुनिक विज्ञान एक-दूसरे के पूरक बनें। आयुर्वेद के ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान का आधार मिले और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की नई संभावनाएं विकसित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं। ये प्रकल्प आने वाले समय में पशु चिकित्सा, अनुसंधान और गौ संरक्षण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहां से प्रशिक्षित होने वाले विद्यार्थी और शोधार्थी नए विचारों को आगे बढ़ाने के साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना की पवित्र धारा देवभूमि उत्तराखण्ड और ब्रजभूमि को जोड़ती है। उत्तराखण्ड के यमुनोत्री धाम से निकलने वाली मां यमुना अनेक क्षेत्रों को जीवन प्रदान करते हुए ब्रजभूमि को सिंचित करती हैं। उत्तराखण्ड के हरिपुर-कालसी का भी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रहा है। मान्यता है कि प्राचीन समय में यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालु हरिपुर-कालसी में मां यमुना में स्नान करने के बाद अपनी यात्रा प्रारंभ करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर-कालसी की प्राचीन धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से वहां मां यमुना के भव्य घाट का निर्माण कराया गया है, जिसका हाल ही में लोकार्पण किया गया है। वहां मां यमुना की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि हरिपुर-कालसी को मां यमुना के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने संत समाज एवं श्रद्धालुओं को हरिपुर-कालसी आने और मां यमुना की आरती में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण केवल उनके गौरव का उल्लेख करने से नहीं, बल्कि ठोस कार्यों और प्रयासों से संभव है। नदियों के संरक्षण, गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा अनुसंधान को नई दिशा देने के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किए जा रहे कार्य उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए अनुकरणीय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों, गौ सेवकों एवं सहयोगियों को विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी सहित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CowProtection #GauSeva #MathuraNews #MohanChandraJoshi #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल का भवन Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में खाई में गिरे कैंटर का रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर

  • चमोली के पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई से महिला का शव निकालती SDRF टीम Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल का भवन Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़

  • अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में खाई में गिरे कैंटर का रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,280)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (795)
  • देहरादून (11,594)
  • नैनीताल (6,733)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर CM Dhami: मथुरा में किया गौशाला के प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास, गौ संरक्षण पर दिया जोर Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव Chamoli News: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी 52 वर्षीय महिला, SDRF ने बरामद किया शव Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी Nainital News: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, 20 साल की सजा रद्द; दुष्कर्म का आरोपी बरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹17.38 करोड़ Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत Almora News: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत