#PushkarSinghDhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कुल 124.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 52.21 करोड़ रुपये और प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 72 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस निर्णय से चम्पावत सहित प्रदेशभर के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर शैक्षिक खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में हाईस्कूल के 38 और इंटरमीडिएट के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छह प्रधानाचार्यों को भी सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन तभी सार्थक है, जब बेटियों को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।... Read More
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ मातृशक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा का भी उल्लेख किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी किट तथा किशोरी किट वितरित कीं। उन्होंने बताया कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की।... Read More
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।... Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2022 से अब तक उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिला है। ऊधमसिंह नगर 4,882 आवासों के साथ सबसे आगे है। योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए ₹1.30 लाख की सहायता सहित शौचालय, मजदूरी, पेयजल, उज्ज्वला गैस और विद्युत कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर को जोड़ते हुए विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।... Read More
मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने तथा जनपद देहरादून के परगना जौनसार-बावर में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी। संबंधित भूमि का विनियमितीकरण वर्ष 2004 के सर्किल रेट के आधार पर एक वर्ष के लिए विस्तारित किया जाएगा तथा इसके बाद प्रचलित सर्किल रेट के अनुसार किया जाएगा। ... Read More
देहरादून के शहीद स्थल कचहरी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ।... Read More