Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत।
बिंदुखत्ता में जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति के आयोजन में मुख्यमंत्री का स्वागत, उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट पर देखिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।
लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता पहुंचे और संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिंदुखत्ता की ओर से आयोजित यह महोत्सव अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति को समर्पित है। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और लोकसंगीत की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। उन्होंने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री कार से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने लोकथात संस्कृति महोत्सव में शिरकत की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, समिति के अध्यक्ष कमल मेहरा, मनोहर मेहरा और नवीन कार्की सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का LIVE प्रसारण
उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोकथात महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यहां देखें।
कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों और मुख्यमंत्री के संबोधन की अपडेट के लिए उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के साथ जुड़े रहें।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


