Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

खन्स्यु तहसील में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कहा कि न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने में है। शिविर में जरूरतमंदों को विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। विभिन्न विभागों ने भी ग्रामीणों को सेवाएं उपलब्ध कराईं।
Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए।

विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति मनोज तिवारी।

ख़बर शेयर करें -

खन्स्यु में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया संबोधित, जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं और निशुल्क विधिक सहायता का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर।

खन्स्यु/भीमताल/नैनीताल 22 नवम्बर 2026: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील खन्स्यु के प्रांगण में बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मा. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवम् कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज तिवारी द्वारा दीप जलाकर किया गया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवम् कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल इसके सुंदर पर्वतों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहाँ के लोगों की मेहनत, सादगी, आत्मसम्मान और संघर्षशीलता से भी है। पहाड़ का जीवन अपने आप में अनेक चुनौतियों से भरा है। हमारी माताएं, बहने कठिन परिस्थितियों में परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाती हैं, बच्चे सीमित संसाधनों में सपनों को साकार करने का प्रयास करते हैं और युवा बेहतर अवसरों की तलाश में गाँव से दूर जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में हमारा दायित्व है कि भौगोलिक दूरी अथवा आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों और न्याय से वंचित न कर सके। न्याय की वास्तविक सार्थकता तभी है जब वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि NALSA की जागृति स्कीम 2025 और NALSA (शिक्षा, समावेशन और सहायता) स्कीम 2026 का उद्देश्य केवल कानूनी सहायता देना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हमारे पहाड़ के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया कि अपनी बेटियों की शिक्षा को भी उतना ही प्राथमिकता दें जितना बेटों को देते हैं। “एक शिक्षित बेटी केवल अपना भविष्य नहीं संवारती, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाती है। कोई भी बच्चा केवल आर्थिक तंगी, दिव्यांगता अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए, यह हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

उन्होंने कहा कि अक्सर समाज में व्यक्ति अन्याय का सामना तो करता है लेकिन उसे जानकारी नहीं होती कि उसके अधिकार क्या हैं और सहायता के लिए कहां जाना है। कोई महिला घरेलू हिंसा का सामना करती है, कोई बुजुर्ग अपनी संपत्ति अथवा पेंशन के अधिकार से वंचित रहता है, कोई श्रमिक अपने परिश्रम के लिए संघर्ष कर रहा होता है या किसी बच्चे के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है – इन सभी के निराकरण के लिए विधिक जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कानून की जानकारी केवल पुस्तकों और न्यायालयों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, यह जानकारी दूरस्थ क्षेत्र के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक महिला, प्रत्येक युवा और जरूरतमंद तक पहुंचनी चाहिए।”

उन्होंने कहा समाज को जागरूकता की दिशा में ग्राम प्रधानों, शिक्षकों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह और पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मातृशक्ति और युवाओं से आग्रह किया गया कि वे योजनाओं का संदेश अपने गांव और परिवारों तक जरूर पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका केवल न्यायालय में अधिवक्ता उपलब्ध कराना नहीं है। हमारा दायित्व है कि हम जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता और न्याय प्राप्त करने के माध्यमों से जोड़ें। विशेषकर उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में यह और भी आवश्यक है कि न्याय केवल शहरों तक न रहे, बल्कि दूरस्थ गांवों तक भी पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि किसी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से तय नहीं होती कि वहां कितनी बड़ी इमारतें या सड़कें बनी हैं, बल्कि इस बात से होती है कि वहां का सबसे कमजोर व्यक्ति कितना सुरक्षित, सम्मानित और न्याय के प्रति आश्वस्त महसूस करता है। आज का यह आयोजन केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकल्प है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई महिला अपने अधिकारों से अनजान न रहे और कोई जरूरतमंद व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में न्याय से दूर न रह जाए।”
उन्होंने कहा कि इस मेगा कैंप का उद्देश्य तभी सफल होगा जब समाज में जो सबसे पिछड़े और वंचित लोग हैं, उनकी समस्याओं का निवारण हो और हमारी सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और उनका फॉलो-अप हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल तथा आलोक मेहरा ने कहा कि “ज्ञान और न्याय ही एक सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने का कि नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सरकार और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करना है, क्योंकि आज भी अधिकांश लोगों को यह पता नहीं है कि कानूनी समस्या होने पर उन्हें कहां जाना चाहिए।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न बने। इसका वास्तविक लाभ तभी है जब इसका फॉलोअप किया जाए। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में छोटे-छोटे कैंप लगाए जाएं, वालंटियर्स घर-घर जाकर योजनाओं के फॉर्म भरवाएं और उन्हें संबंधित विभाग में जमा करवाएं। सरकार की योजनाएं बहुत हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण उनका लाभ नहीं उठा पाते।

उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा सामाजिक या आर्थिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में 100 बच्चों पर 2 शिक्षक हैं तो कहीं 2 शिक्षकों पर बच्चे ही नहीं हैं, इस सिस्टम को ठीक करना होगा। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण और स्कूल ड्रॉपआउट जैसी समस्याओं को खत्म करना होगा। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना है।
उन्होंने समाज विशेषकर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि – “यदि आपको तेज गति से आगे बढ़ना है तो अकेले चलिए, लेकिन दूर तक जाना है तो साथ मिलकर चलना होगा। और यदि आपको कोई अच्छा व्यक्ति दिखाई न दे तो स्वयं एक अच्छा व्यक्ति बन जाइए।” उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को जीवन सहायतित उपकरणों के अंतर्गत 6 व्हील चेयर, 33 कान की मशीन, 46 नी कैप तथा बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं विनीता परगाई, ऊषा, ममता रेखा को सम्मानित किया गया तथा नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले-सब जूनियर वर्ग में क्रमशः गीतांजलि बोहरा, उत्कर्ष कुमार को, जूनियर वर्ग में क्रमशः दीक्षा, चाँदनी, यमुना, तथा सीनियर वर्ग में क्रमशः गरिमा, पूनम परगाई, ख्याति चिलवाल को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधारोपण किया गया तथा स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

उद्यान विभाग ने 70 कृषकों को दवाई एवं बीज वितरित किए, कृषि विभाग द्वारा 12 किसानों की फार्मा रजिस्ट्री की, 20 किसानों की किसान सम्मान निधि की केवाईसी की गई, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई वितरित की गई, चिकित्सा विभाग द्वारा 103 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए निःशुल्क दवाई वितरित की गई तथा 9 व्यक्तियों का दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी किए गए, पशुपालन विभाग द्वारा 24 कृषकों को पशुओं के रोग से संबंधित दवाई वितरित की गई, जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 4 महिलाओं को विधवा पेंशन तथा 4 महिलाओं की केवाईसी की गई, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगो की केवाईसी की गई, राजस्व विभाग द्वारा 3 लोगो के दाखिल खारिज किए गए तथा एक मामला विरासतन का दर्ज किया गया, पुलिस साइबर सेल द्वारा 45 लोगों को साइबर ठगी के संबंध में जानकारी दी गई, पंचायतीराज विभाग द्वारा 9 लोगों के जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, 11 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 9 लोगों को बीपीएल क्रमांक जारी किया गया। इसके साथ ही सहकारिता, पर्यटन, बिजली आदि विभागों द्वारा भी अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी दी गईं।

इस दौरान जिला जज प्रशांत जोशी, रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, सहित अन्य न्यायाधीश, पैरालीगल वालंटियर, जिला स्तरीय अधिकारी व जनता उपस्थित थी।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #FreeLegalAid #JusticeManojTiwari #LegalAwareness #NainitalNews #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
चमोली के पीपलकोटी में HCC कर्मचारी का शव बरामद करती SDRF टीम Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
बिंदुखत्ता में लोकथात महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते भगत सिंह कोश्यारी लोकथात महोत्सव: भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ, लोकगीतों से गूंजा बिंदुखत्ता
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

लोकथात महोत्सव: भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ, लोकगीतों से गूंजा बिंदुखत्ता

Mohan Chandra Joshi November 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी खन्स्यु में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए। न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमरापुर घाट पर गंगा नदी में मत्स्य बीजों का संचयन करते हुए। Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार

  • टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी और मार्गदर्शन करते शिक्षक Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट

  • गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,208)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (787)
  • देहरादून (11,567)
  • नैनीताल (6,707)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (40)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,189)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (244)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी न्याय की वास्तविक सार्थकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में : न्यायमूर्ति मनोज तिवारी Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Haridwar News: गंगा संरक्षण की पहल, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: मानदेय बढ़ोतरी पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया सीएम धामी का आभार Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट Uttarakhand News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, एक लाख छात्रों को टैबलेट Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत Gujarat Accident: भीषण सड़क हादसा, सेना के जवान समेत उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत