पर्यटन

फिल्म शूटिंग से फिल्म टूरिज्म तक उत्तराखंड की नई उड़ान: चेन्नई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड ने अपनी अनुकूल फिल्म नीति, प्राकृतिक लोकेशंस और शूटिंग सुविधाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की रुचि से राज्य में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट और फिल्म टूरिज्म की संभावनाएं मजबूत होने की उम्मीद है।... Read More
पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। समीक्षा बैठक में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, नैनीताल समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने भूमि संबंधी मामलों, लंबित प्रक्रियाओं और विभागीय समन्वय को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।... Read More
उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में विंटर टूरिज्म को अहम आधार बनाया जा रहा है। कम-ज्ञात पर्यटन स्थलों की पहचान, नए ट्रैकिंग रूट, हाई-अल्टीट्यूड मैराथन, बर्ड वॉचिंग, नेचर एवं एडवेंचर टूरिज्म जैसी गतिविधियों के विस्तार से पर्यटन का दायरा बढ़ाने की रणनीति है। पर्यटन सर्किटों को पैकेज के रूप में विकसित करने और स्थानीय समुदायों को जोड़ने से दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।... Read More
भीमताल में होम स्टे इकाइयों के निरीक्षण के दौरान पंजीकरण, निर्धारित मानकों और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की गई। मानकों का पालन नहीं करने वाली 3 इकाइयों पर ₹10 हजार प्रति इकाई अर्थदंड लगाया गया, जबकि 7 इकाइयों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। पर्यटन विभाग ने संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुई रेलवे फ्रीज जोन समीक्षा को पहाड़ों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढील मिलती है, तो रेलवे कॉरिडोर से जुड़े क्षेत्रों में होटल, होमस्टे, आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। इससे पर्यटन, निजी निवेश और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है। Slug:... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पर्यटन की अहम भूमिका है। उन्होंने विभाग को अगले पांच वर्षों के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने, पर्यटन सर्किट और नए डेस्टिनेशन विकसित करने, ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए गाइड प्रशिक्षण संस्थागत बनाने, निजी निवेश आकर्षित करने और मेगा पर्यटन आयोजनों के जरिए राज्य की ब्रांडिंग मजबूत करने के निर्देश दिए... Read More
टिहरी लेक परियोजना को ग्रीन एनर्जी, स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण आजीविका से जोड़ने की रणनीति इसे उत्तराखंड के सबसे महत्वाकांक्षी पर्यटन प्रोजेक्ट्स में शामिल कर सकती है। यह मॉडल भविष्य में सतत पर्यटन के लिए एक उदाहरण बन सकता है।... Read More
मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को गति देने के लिए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रस्तावित स्टेशनों और भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना का उद्देश्य पर्यटन सीजन में जाम कम करना, पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना और पर्यटन विकास को नई दिशा देना है।... Read More
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन, झील के चारों ओर नो-पार्किंग और अवैध टैक्सी संचालन पर सख्ती लागू होगी। ... Read More
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे विकास योजना के तहत जिला चयन समिति ने विभिन्न श्रेणियों के 24 आवेदन स्वीकृत किए। डीएम ने पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।... Read More