Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार नाइट, म्यूजिक बैंड, फूड फेस्टिवल और फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित होंगी कई आकर्षक गतिविधियां।
अल्मोड़ा, 6 नवंबर 2026: जनपद अल्मोड़ा में आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित दो दिवसीय विंटर कार्निवल के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्निवल के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न गतिविधियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रस्तावित विंटर कार्निवल के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिलने के साथ ही जनपद में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विंटर कार्निवल का आयोजन आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटक भी विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठा सकें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यक्रम स्थलों, आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के संबंध में आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि विंटर कार्निवल का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के. एन. तिवारी, उप जिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


