Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

उत्तराखंड राज्योत्सव के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी और खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। समारोह में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को अलग-अलग लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह साहसी बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए

राज्योत्सव में 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान करते अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी।

ख़बर शेयर करें -

राज्योत्सव में अमित शाह और सीएम धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, अभिनेता हेमंत पांडे सहित छह साहसी बच्चों को भी किया सम्मानित।

देहरादून, 6 नवंबर 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। राज्य के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, पर्यावरण, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के अंतर्गत राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में श्री मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में योगदान के लिए श्रीमती हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन के क्षेत्र में श्रीमती हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुश्री अनीता थपलियाल शर्मा एवं श्री कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरणविद् श्री सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में श्रीमती रेशमा शाह को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन करने वाली एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया को भी उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने तथा समाज एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की पहल है। इस सम्मान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों के योगदान को पहचान देने के साथ ही नई पीढ़ी को भी समाज एवं राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है।

अमित शाह और सीएम धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, अभिनेता हेमंत पांडे और छह साहसी बच्चों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड राज्योत्सव के मंच पर शुक्रवार को प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिभाओं और अदम्य साहस का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, अभिनेता हेमंत पांडे सहित छह बच्चों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। लोकगायक नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।
परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को उत्तराखंडी सिनेमा एवं कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 का पुरस्कार अभिनेता हेमंत पांडे को प्रदान किया गया। दोनों कलाकारों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया। नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को स्वर दिया है। वहीं, अभिनेता हेमंत पांडे ने अपने अभिनय से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान बनाई है।
इसी समारोह में विभिन्न परिस्थितियों में असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली बार शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत प्रत्येक बच्चे को पदक, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
सम्मानित बच्चों में चमोली की दिव्या, दीपिका और आरव सिंह शामिल हैं। तीनों ने 22 दिसंबर 2025 को विद्यालय परिसर में भालू के हमले के दौरान साहस दिखाया था। भालू ने कक्षा छह के छात्र आरव पर हमला कर दिया था। इस दौरान दिव्या ने आरव को बचाने का प्रयास किया, जबकि दीपिका ने अन्य नौ विद्यार्थियों को सुरक्षित कमरे में पहुंचाया।
चम्पावत की माया को नदी के तेज बहाव में फंसी एक बालिका को बचाने के लिए सम्मानित किया गया। भारी बारिश के दौरान नदी में बह रही बालिका को सुरक्षित निकालने के प्रयास में माया स्वयं भी घायल हो गई थीं। देहरादून की आराध्या ने बादल फटने के दौरान खतरे को भांपकर घर में मौजूद 17 लोगों को सतर्क किया और तीन वर्षीय बच्ची को तेज बहाव से बचाया। वहीं, टिहरी गढ़वाल की श्वेता ने तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति को समय रहते सड़क किनारे खींचकर उनकी जान बचाई थी।
राज्य सरकार की इन दोनों पहलों का उद्देश्य प्रदेश की लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत को प्रोत्साहित करने के साथ ही असाधारण साहस दिखाने वाले बच्चों को पहचान और सम्मान देना है। राज्योत्सव समारोह में कलाकारों की उपलब्धियों और बच्चों की बहादुरी को सम्मानित कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और साहसिक परंपरा को प्रमुखता दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AmitShah #DehradunNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandGauravSamman #UttarakhandMorningPost #UttarakhandRajyotsav

Related Stories

अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार। Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, महिला को बनाया था निवाला

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

  • अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

  • दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,044)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,503)
  • नैनीताल (6,657)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,179)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम