Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य को विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव बताया। इस दौरान 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। समारोह में 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा छह बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते अमित शाह।

ख़बर शेयर करें -

राज्योत्सव में अमित शाह ने उत्तराखंड की विकास उपलब्धियां गिनाईं, यूसीसी और सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विस्तार का किया उल्लेख।

देहरादून, 6 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में उत्तराखंड पहला पड़ाव बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में अमित शाह ने 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा छह साहसी बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
अपने संबोधन में अमित शाह ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि चारधाम, हेमकुंड साहिब और हरिद्वार जैसी पवित्र स्थली वाला यह प्रदेश देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को संवारने का काम कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य निर्माण का गौरव अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड की दिशा में हो रहे कार्य सिद्धि का प्रतीक हैं। वहीं, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण का संरक्षण करना भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शौर्य उत्तराखंडवासियों की पहचान रहा है। नई पीढ़ी को तीलू रौतेली, माधो सिंह भंडारी, दरबान सिंह नेगी, गबर सिंह नेगी, चंद्र सिंह गढ़वाली और जनरल बिपिन रावत जैसे वीरों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
जीएसडीपी में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में उत्तराखंड की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की चुनौतियों के बावजूद प्रदेश ने कम समय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया है। अब देश के 15 राज्य भी अपने यहां यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में लागू नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इसके बाद बिना सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून को भी उन्होंने राज्य का महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे के साथ सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध जैसी परियोजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं।
राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों होम स्टे संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण हो रहा है और सीमांत क्षेत्रों के 51 गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने चीन के डर से सीमांत क्षेत्रों का विकास बाधित किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों तक सड़कों का विस्तार किया गया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। अमित शाह ने प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने अमित शाह का स्वागत कर गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पहले उनका देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम और तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती मिली है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई से देश में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किए जाने को पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और इसके लिए पुलिस के अधिकारियों, जवानों तथा प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना साकार किया था। अब राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना, पर्यटन, उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और असहमति जताना सभी का अधिकार है, लेकिन युवाओं को भड़काना, अफवाहें फैलाना और हिंसा को प्रोत्साहित करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने श्रीनगर और रुद्रपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बजट की तुलना करते हुए कहा कि हिमाचल का इस वर्ष का बजट लगभग 54,928 करोड़ रुपये है, जबकि उत्तराखंड का बजट लगभग 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खनन क्षेत्र में सुधारों के लिए केंद्र से 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। मत्स्य विकास के क्षेत्र में हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है।
धामी ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर और बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन जैसे सम्मान मिले हैं। फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण विकसित करने के प्रयासों के चलते प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश की जीएसडीपी लगभग 3 लाख 82 हजार करोड़ रुपये, प्रति व्यक्ति आय करीब 2 लाख 74 हजार रुपये और आर्थिक वृद्धि दर लगभग 7.23 प्रतिशत रहने का अनुमान है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 25 प्रतिशत से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास, सुरक्षा और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा राज्य के समग्र विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
राज्योत्सव समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, अनिल बलूनी, अजय भट्ट और बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, मदन कौशिक, खजान दास, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, भरत सिंह चौधरी और प्रदीप बत्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रदेशवासी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AmitShah #DehradunNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandRajyotsav

Related Stories

अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के बीच धुंध और बादलों से ढकी पर्वतीय घाटियां Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दो दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 13 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

  • अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

  • अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

  • दीपावली के लिए ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालर तैयार करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी CCR हल्द्वानी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,045)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,504)
  • नैनीताल (6,657)
  • पर्यटन (230)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,180)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी