Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग कर 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक 100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन आयोजित करने की घोषणा की। सरकार का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।
Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया।

गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 के विजेताओं को किया पुरस्कृत, मई 2027 के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक 100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन आयोजित करने की घोषणा।

पिथौरागढ़, 25 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट परंपराओं की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि साहस, संकल्प, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन रास्तों, विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साहस और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने आयोजन को सफल बनाने में भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग की सराहना की तथा उनके अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ ही इस प्रकार के आयोजनों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन के प्रथम संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस आयोजन की सफलता से आदि कैलाश क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आदि कैलाश क्षेत्र के लिए जारी इनर लाइन परमिट की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो इस क्षेत्र के प्रति पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सीमांत गांवों को अंतिम गांव के बजाय प्रथम गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन जैसे आयोजन सीमांत क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से होमस्टे संचालकों, स्थानीय गाइडों, परिवहन व्यवसायियों, होटल एवं खानपान से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि पर्यटन विकास का सीधा लाभ स्थानीय समुदायों तक पहुंचे और सीमांत गांवों से पलायन रोकने में भी मदद मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस वर्ष नीति घाटी में भी अल्ट्रा रन का सफल आयोजन किया गया। राज्य में ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग और एंगलिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक विविधता साहसिक पर्यटन के लिए अनेक अवसर प्रदान करती है। औली, मुनस्यारी, ऋषिकेश और टिहरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का निरंतर विस्तार हो रहा है।

मई 2027 में आयोजित होगी 100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से प्रारंभ होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: गुंडा एक्ट में समीर खान जिला बदर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से देश-विदेश के धावकों को उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी भूगोल और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अनुरूप इन क्षेत्रों में पर्यटन, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, भारतीय सेना, आईटीबीपी एवं एसएसबी के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AdiKailash #AdventureTourism #Pithoragarh #PushkarSinghDhami #Uttarakhand Morning Post #UttarakhandTourism

Related Stories

नैनीताल पुलिस की कार्रवाई में 8.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी। Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए। Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच बादलों से घिरी हिमालय की पर्वतीय चोटियां। Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। Udham Singh Nagar Crime: छह छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: छह छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब के करवा चौथ उत्सव में क्वीन ऑफ द इवनिंग बनीं पूजा बग्गा। Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

  • नैनीताल पुलिस की कार्रवाई में 8.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी। Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए। Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

  • उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच बादलों से घिरी हिमालय की पर्वतीय चोटियां। Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

  • देहरादून में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,895)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,441)
  • नैनीताल (6,626)
  • पर्यटन (226)
  • पिथौरागढ़ (488)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़ Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़ Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी, 30 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस