Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 अक्टूबर 2026 को नरेंद्रनगर में सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही।
Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर

कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

नवरात्रि के पहले दिन नरेंद्रनगर में नौ दिवसीय मेले का आगाज, सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन कर सीएम धामी ने टिहरी में पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बताया प्राथमिकता।

टिहरी गढ़वाल, 11 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पर मेले का शुभारंभ सुखद संयोग है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि 50वां श्री कुंजापुरी मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और व्यापार, पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मेले के संस्थापक श्री सुरेंद्र सिंह पांगती और आयोजन समिति के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संवर्धन हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में विकास कार्य इसके उदाहरण हैं। राज्य सरकार केदारखंड और मानसखंड के प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकना और युवाओं को स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में बाजार मिल रहे हैं। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की बिक्री 6 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, होमस्टे, पर्यटन एवं फिल्म नीति तथा ‘वेड इन उत्तराखंड’ जैसी पहलों से स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समान नागरिक संहिता, सशक्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून और नकल विरोधी कानून का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। उन्होंने ऑपरेशन कालनेमि और अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने टिहरी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड और पर्यटन मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। झील क्षेत्र में जलक्रीड़ा, साहसिक पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार बढ़ रहा है। उन्होंने नरेंद्रनगर में राजकीय पॉलिटेक्निक के उच्चीकरण, केंद्रीय विद्यालय, विधि महाविद्यालय, सभागार निर्माण, गजा अस्पताल के उच्चीकरण तथा लगभग 50 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

मेले में छोलिया नृत्य, गाडू घड़ा (तेल कलश) की परंपरा, महिषासुर मर्दिनी, प्रह्लाद की भक्ति पर आधारित नरसिंह अवतार, मां कुंजापुरी, भारत की गौरवशाली बेटियां तथा बदलता एवं बढ़ता नरेंद्रनगर सहित विषयों पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें विद्यार्थियों और सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मेले की स्वर्ण जयंती की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ खेल, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उच्चीकरण, विधि महाविद्यालय के लिए बजट एवं पदों के सृजन और सीवर लाइन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। संस्थापक श्री सुरेंद्र सिंह पांगती ने अनुभव साझा किए। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के अध्यक्ष श्री राजेंद्र विक्रम पंवार ने भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय मेले में खेलकूद एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल, किशन महिपाल, पांडवाज बैंड तथा अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मेले का समापन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागर गायन के साथ होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CM Dhami #KunjapuriFair #NarendraNagar #TehriNews #UttarakhandNews

Related Stories

किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु दर्शन करेंगे। Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी का शारदीय नवरात्रि शुभकामना संदेश और मां पीतांबरा माई। Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन
  • अध्यात्म
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड

Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (475)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,732)
  • उधमसिंह नगर (1,347)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (747)
  • देहरादून (11,358)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,222)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम