Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 अक्टूबर 2026 को निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाईपास निर्माण के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और रोड कटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, बाईपास के प्रथम चरण के लिए 175.4 लाख रुपये और द्वितीय चरण के लिए 469.59 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बाईपास से बाबा नीम करौली धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटकों को पर्यटन सीजन व वीकेंड के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए।

सीएम धामी ने अमृतपुर बाईपास निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

बाबा नीम करौली धाम और पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को जाम से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी , 25 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को निर्माणाधीन अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से आमजन एवं पर्यटकों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बायपास निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन एवं वीकेंड के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। बायपास का निर्माण पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा लोगों को जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य के दौरान रोड कटिंग से संबंधित सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के साथ ही उसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
पर्यटकों का बढ़ना हमारे लिए अच्छी बात है। पर्यटक हमारे राज्य में आ रहे हैं, यह हर्ष का विषय है लेकिन इसके साथ ही यह यातायात के लिए चुनौतीपूर्ण भी है। इसी को देखते हुए सरकार सड़क व्यवस्था को बेहतर कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अमृतपुर बायपास का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने बायपास निर्माण कार्य से संबंधित प्रगति की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि ज्ञप्रथम चरण हेतु 175.4 लाख और द्वितीय चरण के लिए 469.59 की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य की वर्तमान में भौतिक प्रगति 15% और 14 प्रतिशत धनराशि खर्च हो चुकी है। काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य के अंतर्गत 2 किलोमीटर तक सिंगल लेन पहाड़ के कटान का कार्य पूर्ण हो गया है। काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास प्रभाग हेतु 75 मीटर स्पान स्टील पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए 1177.93 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। कार्य की अद्यतन स्थिति में भौतिक प्रगति 10% और वित्तीय प्रगति 7% पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AmritpurBypass #CMPushkarSinghDhami #HaldwaniNews #NainitalTourism #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
नैनीताल पुलिस की कार्रवाई में 8.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी। Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए। Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

  • देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,899)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,442)
  • नैनीताल (6,627)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़ Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़