Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग को सुरक्षित, सुगम और पर्यटक-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। खाती गांव से ग्लेशियर के जीरो पॉइंट तक लगभग 26 किलोमीटर लंबे एकतरफा पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर सुधार कार्य कराने को कहा गया। डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, रिंगाल से पर्यावरण-अनुकूल साइनबोर्ड तैयार कराने तथा आपदा के दौरान उपयोगी जानकारी सहित ट्रेक मार्ग का विस्तृत मैनुअल तैयार करने पर भी जोर दिया। सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर ट्रेक का तकनीकी निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।
Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

ख़बर शेयर करें -

ट्रेक को सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के निर्देश, स्थानीय रोजगार बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

बागेश्वर, 20 अक्टूबर 2026: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों की टीम के साथ ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण किया। खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर जीरो पॉइंट तक लगभग 26 किलोमीटर एक तरफ और करीब 52 किलोमीटर आने-जाने की कुल दूरी वाले इस पैदल ट्रेक मार्ग पर सुरक्षा एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रेक मार्ग के संवेदनशील एवं खतरनाक स्थलों का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके और पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने ट्रेक पर पर्यटकों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए तथा स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर पर्यटन के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही, स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रिंगाल से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल साइनबोर्ड तैयार कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने चिकित्सा विश्वविद्यालय को दी 20.55 करोड़ की सौगात

उन्होंने उपजिलाधिकारी कपकोट को संपूर्ण ट्रेक मार्ग का विस्तृत मैनुअल तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें मार्ग, प्रमुख पड़ाव, उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा के दौरान उपयोगी जानकारियों का समावेश हो। इसके अतिरिक्त, सुंदरढूंगा एवं कफनी ग्लेशियर ट्रेक मार्गों का तकनीकी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुगमता के लिए आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेकिंग मार्गों पर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ कर बागेश्वर को साहसिक पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, उपजिलाधिकारी अनिल चनियाल, पुलिस उपाधीक्षक राजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकित नौटियाल, ग्राम प्रधान खाती राजेंद्र सिंह दानू सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AdventureTourism #BageshwarNews #PindariGlacier #Trekking #UttarakhandMorningPost #UttarakhandTourism

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने और बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
उधम सिंह नगर के पंतनगर में बस और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी में यातायात डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही का सांकेतिक दृश्य। Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
कालाढूंगी सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में जुटी पुलिस Haldwani News: हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी, तुरंत पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: हादसे में घायल युवक के लिए मददगार बने एसपी सिटी, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
रुड़की में रिश्वतखोरी के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं पर मुकदमे से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने और बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

  • उधम सिंह नगर के पंतनगर में बस और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

  • दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी में यातायात डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही का सांकेतिक दृश्य। Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,836)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,553)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,017)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (755)
  • देहरादून (11,413)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,232)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (956)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू Haldwani News: दशहरे पर दोपहर 2 बजे से डायवर्जन प्लान लागू