विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग नैनीताल ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मुक्तेश्वर के चौली की जाली और महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और गाइडों ने सहभागिता की। अभियान के बाद होटल सुकामा में पर्यटन से जुड़े विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई।... Read More
पर्यटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए समग्र मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। योजना में वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर, ट्रैकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म जैसी गतिविधियों को एकीकृत करने के साथ वर्षभर पर्यटन संचालन के लिए मौसम एवं जलस्तर आधारित गतिविधि कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया।... Read More
उत्तराखंड में करीब 160 किमी लंबाई की 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। सरकार ने धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ यातायात दबाव कम करने के लिए रोपवे परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। छह परियोजनाओं को प्राथमिकता में रखा गया है और कार्यदायी संस्थाओं को 9 नवंबर तक कार्य धरातल पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की टीमें 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी। मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने पर भी ट्रेकर्स को रूट संबंधी जानकारी मिल सकेगी। परियोजना में कैंप साइट, डस्टबिन और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान भी की जाएगी।... Read More
Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
फिल्म शूटिंग से फिल्म टूरिज्म तक उत्तराखंड की नई उड़ान: चेन्नई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड ने अपनी अनुकूल फिल्म नीति, प्राकृतिक लोकेशंस और शूटिंग सुविधाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की रुचि से राज्य में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट और फिल्म टूरिज्म की संभावनाएं मजबूत होने की उम्मीद है।... Read More
पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। समीक्षा बैठक में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, नैनीताल समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने भूमि संबंधी मामलों, लंबित प्रक्रियाओं और विभागीय समन्वय को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।... Read More
उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में विंटर टूरिज्म को अहम आधार बनाया जा रहा है। कम-ज्ञात पर्यटन स्थलों की पहचान, नए ट्रैकिंग रूट, हाई-अल्टीट्यूड मैराथन, बर्ड वॉचिंग, नेचर एवं एडवेंचर टूरिज्म जैसी गतिविधियों के विस्तार से पर्यटन का दायरा बढ़ाने की रणनीति है। पर्यटन सर्किटों को पैकेज के रूप में विकसित करने और स्थानीय समुदायों को जोड़ने से दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।... Read More
भीमताल में होम स्टे इकाइयों के निरीक्षण के दौरान पंजीकरण, निर्धारित मानकों और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की गई। मानकों का पालन नहीं करने वाली 3 इकाइयों पर ₹10 हजार प्रति इकाई अर्थदंड लगाया गया, जबकि 7 इकाइयों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। पर्यटन विभाग ने संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार
Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल फ्रीज जोन की होगी समीक्षा, पहाड़ों के विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुई रेलवे फ्रीज जोन समीक्षा को पहाड़ों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढील मिलती है, तो रेलवे कॉरिडोर से जुड़े क्षेत्रों में होटल, होमस्टे, आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। इससे पर्यटन, निजी निवेश और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है।
Slug:... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पर्यटन की अहम भूमिका है। उन्होंने विभाग को अगले पांच वर्षों के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने, पर्यटन सर्किट और नए डेस्टिनेशन विकसित करने, ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए गाइड प्रशिक्षण संस्थागत बनाने, निजी निवेश आकर्षित करने और मेगा पर्यटन आयोजनों के जरिए राज्य की ब्रांडिंग मजबूत करने के निर्देश दिए... Read More



Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’