Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए समग्र मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। योजना में वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर, ट्रैकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म जैसी गतिविधियों को एकीकृत करने के साथ वर्षभर पर्यटन संचालन के लिए मौसम एवं जलस्तर आधारित गतिविधि कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी

टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और मास्टर प्लान की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, वर्षभर पर्यटन गतिविधियों पर जोर

देहरादून, 24 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग के साथ बैठक के दौरान टिहरी झील को ‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी लेक क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए पूरे क्षेत्र की दीर्घकालिक और सुनियोजित प्लानिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी झील के आसपास के लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए समग्र मास्टर एवं जोनल प्लान तैयार किया जाए। इसमें सरकारी एवं निजी दोनों प्रकार की भूमि को शामिल किया जाए। उन्होंने बेतरतीब विकास को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवश्यकतानुसार जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करते समय सभी सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स से विचार-विमर्श किया जाए, ताकि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय आवश्यकताओं, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जा सके। मास्टर प्लानिंग के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली एवं एसपीए, भोपाल से तकनीकी सहयोग लेने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के लिए पूरे लेक एरिया में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को समाहित करते हुए आकर्षण के प्रमुख केंद्र (मैगनेट एरिया) विकसित किए जाएं। इसके लिए फेजवाइज योजना तैयार की जाए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न परियोजनाओं को विकसित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि टिहरी लेक में ऐसी पर्यटन गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार की जाए, जिससे पर्यटक क्षेत्र में कम से कम एक-दो दिन या उससे अधिक समय तक क्षेत्र में ठहर सकें। वाटर स्पोर्ट्स के साथ ही एडवेंचर, ट्रैकिंग, नेचर, कल्चर, विलेज टूरिज्म सहित विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत रूप से विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

मुख्य सचिव ने कहा कि अप्रैल, मई और जून में जलस्तर कम रहने के दौरान भी पर्यटकों के लिए पर्याप्त गतिविधियां उपलब्ध रहें, इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। वर्षभर पर्यटन गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए मौसम एवं जलस्तर के अनुसार गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने टिहरी झील क्षेत्र में नए ट्रैकिंग रूट्स एवं ट्रेल्स विकसित करने तथा आसपास के गांवों को पर्यटन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए विलेज एवं कल्चरल विजिट की व्यवस्था विकसित की जा सकती है, जिससे उन्हें स्थानीय संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और ग्रामीण जीवन से परिचित होने का अवसर मिले और स्थानीय लोगों को भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की समग्र कार्ययोजना और प्रस्तावित गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन तैयार की जाए, जिसे प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। मुख्य सचिव ने अगली बैठक में टीएचडीसी के अधिकारियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि झील क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर समन्वित रूप से चर्चा की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, एपीसीसीएफ डॉ. विवेक पाण्डेय, सुरेन्द्र मेहरा, सीसीएफ प्रसन्ना कुमार पात्रो, अपर सचिव विनीत कुमार, हिमांशु खुराना, अभिषेक रोहिला एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल उपस्थित थीं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #GlobalDestination #TehriLake #TourismDevelopment #UttarakhandTourism

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

Mohan Chandra Joshi November 8, 2026
टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के बीच मौजूद Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

  • टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

  • मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

  • जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

  • मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,063)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,511)
  • नैनीताल (6,662)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,249)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट