Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
सड़क हादसे में वन दरोगा की दर्दनाक मौत।
धनोल्टी के पास चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, घर लौटते समय कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर; चालक मौके से फरार।
टिहरी गढ़वाल, 7 नवंबर 2026। चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर धनोल्टी के समीप कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन विभाग के वन दरोगा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वन दरोगा दोपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में तैनात वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48), निवासी सौड़ गांव, चंबा, शुक्रवार शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनोल्टी के समीप चंबा की ओर से आ रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर घायल वन दरोगा को उपचार के लिए चंबा स्थित चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चंबा थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के कारणों और फरार चालक की पहचान के संबंध में जांच-पड़ताल कर रही है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


