#RoadAccident

ऊधम सिंह नगर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात के घायल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव को लाइन हाजिर कर दिया। चेकिंग अभियान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ड्यूटी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।... Read More
ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में NH-74 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति और तीन साल की बेटी व एक माह की मासूम बच्ची घायल हो गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।... Read More
ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा कुंडा थाना क्षेत्र में बड़ी नहर के पास हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।... Read More
लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास गोरापड़ाव-हल्दूचौड़ हाईवे पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए किशन चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।... Read More
नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। अंधेरे और गहरी खाई के बीच SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन का भवाली और एक का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।... Read More
लालकुआं क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग घायल हुए। हल्दूचौड़ में डंपर ने स्कूटी को टक्कर मारी, वहीं मुक्तिधाम के पास कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक घायल हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।... Read More
कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार और स्कूटी की टक्कर में दो किशोरों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। श्यामपुर पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल वाहन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय स्तर पर फ्लाईओवर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की मांग भी उठ रही है।... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के ब्यासी के समीप मालाकुंठी में हुए हादसे में कार सवार ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे में सुहानी और ईशानी गौड़ घायल हुईं। एसडीआरएफ ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।... Read More
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, स्कूटी से सड़क पार करते समय डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।... Read More