#RoadAccident

कालाढूंगी में बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। रामनगर जा रहे एसपी सिटी हरबंस सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर बुलाकर घायल को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाने की व्यवस्था कराई। पुलिस स्कूटी चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।... Read More
पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में रविवार देर रात बुलेट और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एलएसएम परिसर के 20 वर्षीय छात्र धीरज भट्ट की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी और कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली ले जाते समय छात्र ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।... Read More
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में ग्राम पाली के पास 15 अक्टूबर 2026 की सुबह चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। एसडीआरएफ की ब्यासी और श्रीनगर टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शव बरामद किए और राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।... Read More
पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण बरड़ बैंड के पास एक बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए। दोनों अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के निवासी थे और दारमा घाटी से लौट रहे थे। हादसे में हिमांशु नयाल की मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान हिमांशु का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।... Read More
अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर 11 अक्टूबर 2026 को आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में आनंद राम (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) घायल हो गए। SDRF की खैरना और सरियापानी पोस्ट की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर खैरना अस्पताल पहुंचाया। मृतक का शव आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।... Read More
ऊधम सिंह नगर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात के घायल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव को लाइन हाजिर कर दिया। चेकिंग अभियान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ड्यूटी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।... Read More
ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में NH-74 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति और तीन साल की बेटी व एक माह की मासूम बच्ची घायल हो गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।... Read More
ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा कुंडा थाना क्षेत्र में बड़ी नहर के पास हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।... Read More
लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास गोरापड़ाव-हल्दूचौड़ हाईवे पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए किशन चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।... Read More