Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दो घायलों को सुरक्षित निकाला।
SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से निकाला, खैरना अस्पताल पहुंचाया; मृतक का शव पुलिस को सौंपा
अल्मोड़ा, 12 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर आल्टो कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए खैरना अस्पताल पहुंचाया।
SDRF के अनुसार, 11 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से हरणा-शीतला मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला और पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार (UK04TA2441) में तीन लोग सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर किशोर कुमार (35 वर्ष) और कैलाश राम (46 वर्ष) को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से खैरना अस्पताल भेजा गया।
हादसे में 55 वर्षीय आनंद राम की मौत
दुर्घटना में आनंद राम (55 वर्ष), पुत्र डूंगर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। SDRF की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


