Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
मुक्तेश्वर के चौली की जाली और महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों पर होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों व गाइडों ने मिलकर की सफाई।
मुक्तेश्वर/नैनीताल 27 सितम्बर, 2026: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग नैनीताल द्वारा रविवार को पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों एवं गाइडों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चौली की जाली व महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों में सफाई की गई।
जिला प्रशासन, नैनीताल के मार्गदर्शन में यह अभियान सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया गया।
इस अभियान में मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन सिंह साही व सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, मुक्तेश्वर होम-स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र उनियाल के अलावा स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष जी, होटल सुकामा के प्रतिनिधि, स्थानीय टूर ऑपरेटर, गाइड व होम-स्टे स्वामियों ने प्रतिभाग किया।
पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य के नेतृत्व में चन्दन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह जनरल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत एवं होम-स्टे व्यवसायी दीपक सिंह मतोलिया आदि उपस्थित रहे। अभियान के उपरांत होटल सुकामा में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


