जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन का जायजा लिया। शिखर तिराहे स्थित नगर पालिका पार्किंग में गंदगी और बेतरतीब खड़े वाहन मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने और पार्किंग संचालक को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीढ़ी मार्ग की सफाई, पाइपलाइन रिसाव ठीक कराने और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव में सुधार के निर्देश भी दिए।... Read More
#CleanlinessDrive
देहरादून में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों और जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ खुद कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। परेड ग्राउंड से लगभग 10 टन और पटेलनगर, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, रेसकोर्स सहित अन्य स्थानों से करीब 30 टन कूड़ा उठाया गया। इस तरह कुल लगभग 40 टन कचरा एकत्र किया गया। दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कचरे को अलग-अलग रखने पर भी जोर दिया गया।... Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग नैनीताल ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मुक्तेश्वर के चौली की जाली और महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और गाइडों ने सहभागिता की। अभियान के बाद होटल सुकामा में पर्यटन से जुड़े विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई।... Read More
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल जिला प्रशासन 8 से 16 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। अभियान के तहत शहरी, ग्रामीण और वन क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर सफाई, कचरा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए तीन स्तरीय टीमें गठित की गई हैं और स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस तथा युवक मंगल दलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।... Read More



Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी 42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Uttarakhand News: नंदा राजजात के पड़ाव वाण को मिलेगी नई सुविधा, 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग
Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त