Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

देहरादून में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों और जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ खुद कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। परेड ग्राउंड से लगभग 10 टन और पटेलनगर, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, रेसकोर्स सहित अन्य स्थानों से करीब 30 टन कूड़ा उठाया गया। इस तरह कुल लगभग 40 टन कचरा एकत्र किया गया। दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कचरे को अलग-अलग रखने पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने खुद कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

ख़बर शेयर करें -

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा स्वच्छता अभियान, देहरादून में 40 टन कूड़ा उठाया गया; जैव अपघटनीय और गैर-जैव अपघटनीय कचरे का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण

देहरादून, 21 अक्टूबर 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर निगम देहरादून द्वारा स्थानीय परेड ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दशहरा पर्व के उपरांत आयोजित इस अभियान में परेड ग्राउंड के संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई की जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा एकत्र किया गया इसके अतिरिक्त पटेलनगर, हिन्दु नेशनल इन्टर कालेज, रेसकोर्स से लगभग 30 टन कूड़ा उठाया।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ स्वयं सफाई अभियान में प्रतिभाग करते हुए कूड़ा उठाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों, नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आहवान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और व्यवहारगत बदलाव विकसित करना भी है। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर देहरादून के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी डॉ0 चौहान ने कहा कि दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि जैव अपघटनीय (बायोडिग्रेडेबल) एवं गैर-जैव अपघटनीय (नॉन-बायोडिग्रेडेबल) कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारित किया जाए, ताकि कूड़े का बेहतर प्रबंधन हो सके और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित संबंधित नगर निकायों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से अभियान संचालित किया जाएगा। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ कूड़ा प्रबंधन एवं नियमित स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, संबंधित विभागों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में स्थायी सुधार लाया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं, कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक रखने की आदत अपनाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही स्वच्छता के प्रयासों को प्रभावी एवं स्थायी बनाया जा सकता है।
परेड ग्राउंड में आयोजित सफाई अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम के कार्मिकों एवं विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त हिन्दु नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक, पटेलनगर, रेसकोर्स सहित अन्य स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 40 टन कूड़ा उठाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आनंद शुक्ला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), राजपुर की प्रधानाचार्य एवं छात्राएं, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के नवीन सडाना सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #CleanlinessDrive #DehradunNews #SwachhSurvey #UttarakhandNews

Related Stories

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दशहरा महोत्सव के दौरान। Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

  • पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान

  • IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

  • उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,846)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,421)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,233)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल