#AshishChauhan

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की निगरानी की, सड़कों को जल्द सुचारु करने, लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से काम करने और सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन, डेंगू नियंत्रण, सड़क मरम्मत, बच्चों की सुरक्षा और नवाचार आधारित प्रशासनिक पहलों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनसुनवाई के दौरान 164 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भूमि विवाद, सामाजिक सहायता, अतिक्रमण, सुरक्षा और मानसून से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि संवेदनशील मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।... Read More
कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश में यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।... Read More
हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।... Read More
देहरादून की आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को तेज़ी से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर निरीक्षण कर मुआवजा वितरण, दस्तावेज परीक्षण और पुनर्वास प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 410 प्रभावित संपत्तियों वाली इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।... Read More
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान एक्शन मोड में नजर आए। 169 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर समाधान कराया और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व अवैध कब्जों के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
समाधान दिवस में 15 युवाओं से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आने पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने गैंगस्टर कार्रवाई के निर्देश दिए। 171 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।... Read More
देहरादून डीएम ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि जनता को बेवजह परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले का पैसा जिले के विकास में लगाने, स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की नियमित काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित करने के निर्देश दिए।... Read More