Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनसुनवाई के दौरान 164 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भूमि विवाद, सामाजिक सहायता, अतिक्रमण, सुरक्षा और मानसून से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि संवेदनशील मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

समाधान दिवस में आमजन की शिकायतें सुनते और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

ऑनलाइन गेमिंग से परिवार की आर्थिक बदहाली, बुजुर्गों की प्रताड़ना, अवैध कब्जे, अतिक्रमण और सुरक्षा संबंधी मामलों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून, 27 जुलाई,2026: आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे 164 मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दोटूक निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक-आर्थिक सहायता और मानसूनी बारिश से संपत्तियों को पहुँचे नुकसान से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

ऋषिकेश निवासी विनीता ने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण परिवार के आर्थिक रूप से बर्बाद होने की पीड़ा साझा की और सहायता माँगी। वहीं, पल्टन बाजार की जुनतारा देवी ने बीमारी के इलाज व बेटी की स्कूल फीस तथा विधवा अर्चना ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

बुजुर्ग राजपाल सिंह ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाने पर डीएम ने एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की बुजुर्ग विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सहारनपुर की विनिता भटेजा द्वारा राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को मौके पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जनसुविधा, अतिक्रमण और सुरक्षा से जुड़े मामले पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ग्राम सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

ग्राम सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों के कब्जे और ग्राम बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण से गांव की डेमोग्रामी चेंज होने की शिकायतों पर एसडीएम विकासनगर को गहन जाँच के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

विकासनगर के डॉक्टरगंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा, धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।

चकराता के ग्राम पंचायत डेरियों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति और ऋषिकेश बाईपास रोड अधिग्रहित भूमि के एवज में भूमि आवंटन समझौते में तेजी लाने के निर्देश एसएलएओ को दिए गए।
समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, तहसीलदार सुरेन्द्र देव समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #Dehradun #PublicGrievances #SamadhanDiwas #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

  • उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

  • देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,900)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,442)
  • नैनीताल (6,628)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं